{"_id":"7b56e49143825c1609fbf919023ac3a9","slug":"up-police-got-11-new-dsp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस को मिले 11 नए डिप्टी एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस को मिले 11 नए डिप्टी एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस को ग्यारह नए डिप्टी एसपी मिल गए हैं। रविवार को यह सभी पुलिस अकादमी से पास आउट हो गए। इलाहाबाद के वीर कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि अमरोहा की प्रीति ने इनडोर में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। फायरिंग की वार्षिक प्रैक्टिस में संदीप दीक्षित सबसे आगे रहे।
पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी की ट्रेनिंग 23 जून 2013 से शुरू हुई थी। इन सभी को आउटडोर और इनडोर के विषय सिलसिलेवार पढ़ाए गए। साइबर क्रिमिनल की कमर तोड़ने को भी इन्हें टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
वैज्ञानिक तफ्तीश, फोरेंसिक साइंस, मोबाइल सर्विलांस, क्राइम सीन से सूक्ष्म साक्ष्य को इकट्ठा करना भी सिखाया गया।
तीन महीने का आधार भूत कोर्स लखनऊ की प्रशासनिक अकादमी में भी कराया गया। रविवार को इनकी ट्रेनिंग खत्म हो गई।
पुलिस अकादमी के डीआईजी उदय प्रताप सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। डिप्टी एसपी को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि आज पुलिस के समक्ष नित नई चुनौतियां आ रही हैं लिहाजा सबसे मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन
आज पुलिस और पब्लिक के बीच जो दूरियां बन रही हैं उन्हें समाप्त करने की जरूरत है। इस दौरान प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले डिप्टी एसपी सम्मानित किए गए।
इलाहाबाद निवासी वीर कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब दिया गया। उन्होंने आउटडोर और इनडोर में सर्वाधिक अंक हासिल किए।
जबकि इनडोर के विषयों में सर्वाधिक अंक अमरोहा निवासी प्रीति ने हासिल किए। इस दौरान पुलिस अकादमी के सभी अधिकारी यहां मौजूद रहे।