{"_id":"6740524400444c524b070ad6","slug":"up-police-bharti-board-issued-statement-regarding-sipahi-bharti-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिपाही भर्ती: प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी होंगे अभ्यर्थियों के अंक, भर्ती बोर्ड ने जारी किया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिपाही भर्ती: प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी होंगे अभ्यर्थियों के अंक, भर्ती बोर्ड ने जारी किया बयान
Fri, 22 Nov 2024 03:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बयान जारी कर कहा है कि भर्ती का अंतिम परिणाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी किया जाएगा। यूपीएससी इसी प्रक्रिया के तहत परिणाम जारी करता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों के अंक जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को बोर्ड ने लिखित परीक्षा का परिणाम (कट ऑफ) जारी किया था। बोर्ड कट ऑफ लिस्ट में वरिष्ठता के आधार पर पदों के ढाई गुना 1,74,306 अभ्यर्थियों को चयनित करके दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वन दरोगा नियुक्ति पत्र वितरण: सीएम योगी बोले- सिपाही भर्ती में भी 20 प्रतिशत महिलाकर्मियों की होगी भर्ती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: अखिलेश की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, सतर्क रहें... हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाकी
पांच दिन में 10 पालियों में हुई थी परीक्षा
अगस्त माह में पांच दिन में 10 पालियों में आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए करीब 49 लाख आवेदन आए थे जिसमें से करीब 32 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक से बचने के लिए बनाए गए नए कानून सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) के तहत परीक्षा का आयोजन कराया था, जिसमें केवल सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा 67 जिलों में बनाए गए 1174 केंद्रों पर सकुशल संपन्न कराई गई थी। साथ ही परीक्षा से संबंधित हर कार्य के लिए अलग वेंडर रखा गया था।