फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Joining letter distribution to Van Daroga in Lucknow.

वन दरोगा नियुक्ति पत्र वितरण: सीएम योगी बोले- सिपाही भर्ती में भी 20 प्रतिशत महिलाकर्मियों की होगी भर्ती

Fri, 22 Nov 2024 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2024 02:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 701 वन दरोगाओं को नियुक्त पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
UP News: Joining letter distribution to Van Daroga in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन वन दरोगाओं में से 140 महिला अभ्यर्थी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस दौरान प्रदेश सरकार की तरफ से पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों का भी वर्णन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने वन दरोगाओं से कहा कि इस समय पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है। हाल ये है कि कई शहरों में प्रदूषण के कारण स्कूल-कॉलेज तक बंद करने पड़ रहे हैं। ऐसे समय में आप सभी लोगों को जागरुक करके समाज और देश के लिए योगदान कर सकते हैं। इसके लिए अपने क्षेत्र में नए प्रयोग करें और अपने विभाग को सर्वोत्तम बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: अखिलेश की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, सतर्क रहें... हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उपचुनाव में भी भितरघात ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन...इन तीन सीटों पर अपनों ने ही की मुखालफत; होगा बड़ा नुकसान!


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने सभी बोर्ड और आयोगों को निर्देश दिया था कि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी खोट के हो और कहीं भी गड़बड़ी होने पर जवाबदेही सुनिश्चित हो। यही कारण है कि परीक्षा पूरी होकर नियुक्ति पत्र वितरित हो रहे हैं। पहले यूपी में भर्ती निकलती थी और महाभारत के रिश्ते टपक पड़ते थे। हमने कहा कि भर्ती में किसी के साथ ही भेदभाव नहीं कया जाएगा। इसका परिणाम अब दिख रहा है। अभी कल (बृहस्पतिवार को ) ही 
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है। आगे के प्रक्रिया पूरी करने के बाद 60 हजार पदों पर पुलिस की भर्ती की जाएगी जिसमें 20 प्रतिशत संख्या महिलाकर्मियों की होगी। हमने बीते साढ़े सात वर्षों में पारदर्शी और शुचितापूर्ण भर्ती की। जब भर्ती इतनी पारदर्शी और शुचिता के साथ सम्पन्न हो रही है तो राज्य की भी अपेक्षाएं आपसे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आमतौर पर होता है कि सरकारी कर्मचारी जनता से दूरी बना लेते हैं। वो जनता से संवाद नहीं करते हैं पर जनता से संवाद कर लोगों को जागरुक करने की आवश्यकता है। लोगों को बताएं कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें। लोग प्लास्टिक का उपयोग करके उसे खेतों में और अलग-अलग जगह फेंक देते हैं जिसका दुष्परिणाम पर्यावरण के में क्षय के रूप में आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। आप सभी मिलकर जनता को जागरुक करें और अपने विभाग को सर्वोत्तम बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed