फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police bharti 2015 will begin again

सिपाही भर्ती 2015: पीएसी में 1366 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Sat, 21 Jul 2018 07:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jul 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
up police bharti 2015 will begin again
पुलिस भर्ती - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सिपाही भर्ती परीक्षा - 2015 के शेष बचे 1366 पदों पर भर्ती के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करेगा। 2015 का सिपाही भर्ती परीक्षा में पीएसी में सामान्य वर्ग के 1366 पदों के परिणाम घोषित नहीं किए गए थे। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम एक माह में इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


असल में सिपाही भर्ती - 2015 में पीएसी के 5716 पदों में से 2858 अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटे से चयन होना था। इसके लिए अप्रैल 2016 में लगभग इतने ही अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाए गए थे। जिसमें से 1492 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर सके। बाकी बचे 1366 पदों को पिछड़ी जाति व अनुसूचित जाति के कोटे से भर लिया गया।
विज्ञापन


नतीजे घोषित होने के बाद कुछ लोगों ने आपत्ति की कि सामान्य वर्ग में कटआफ के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया गया है। साथ ही पिछड़े वर्ग और अनुसूचित वर्ग के निर्धारित कोटे से अधिक अभ्यर्थी चयनित हो गए जो संविधान के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल में आपत्ति को सही पाया गया और पीएसी आरक्षी के 5716 पदों के परिणाम को निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति से सामान्य वर्ग में चयनित हुए 1366 अभ्यर्थियों को निकालकर 4350 पदों पर परिणाम घोषित कर दिया गया। ऐसे में पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों का चयन सामान्य श्रेणी में हो गया। बोर्ड अब शेष बचे 1366 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed