{"_id":"5b019c844f1c1b195e8b5c2d","slug":"up-police-bharti-2015-result-canceled-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती 2015: 15 मई को जारी हुआ परिणाम 20 मई को निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती 2015: 15 मई को जारी हुआ परिणाम 20 मई को निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 May 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
cancel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती 2015 के तहत जारी पीएसी आरक्षी व महिला आरक्षी के चयन परिणाम को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कट ऑफ मार्क्स के मूल्यांकन में गड़बड़ी पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड का दावा है कि जल्द ही इसे दुरुस्त कर दोबारा रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड ने 15 मई को सिपाही भर्ती 2015 के तहत 34716 पदों के लिए चयन परिणाम घोषित किया था। इसमें पुरुष आरक्षी के 23200 पद, पीएसी आरक्षी के 5716 पद और महिला आरक्षी के 5800 पद शामिल थे।
विज्ञापन
यह परिणाम मेरिट के आधार पर तैयार किए गए थे। पीएसी आरक्षी और महिला आरक्षी के कट ऑफ मार्क्स के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है जिससे पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन सामान्य वर्ग में हो गया।
यही वजह रही कि जो कट ऑफ मार्क्स जारी किए गए उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी चयन से वंचित रह गए। ऐसे अभ्यर्थियों ने बोर्ड में शिकायत की जिसके बाद बोर्ड ने आनन फानन में महिला आरक्षी और पीएसी आरक्षी के चयन परिणाम को निरस्त कर नए सिरे से परिणाम घोषित करने की घोषणा कर दी।
भर्ती बोर्ड यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह गलती जानबूझकर की गई या फिर तकनीकी कारणों से हुई है। फिलहाल पीएसी और महिला आरक्षी के पदों पर चयन परिणाम घोषित करने के लिए नए सिरे से मेरिट तैयार की जा रही है।
बोर्ड ने बताया तकनीकी गड़बड़ी
अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद भर्ती बोर्ड ने विभागीय वेबसाइट पर एक सूचना अपलोड की और बताया कि पीएसी व महिला आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती 2015 के चयन परिणाम में कट ऑफ मार्क्स तकनीकी कारणों से त्रुटिपूर्ण है जिसे संशोधित किया जा रहा है। संशोधन के बाद कट ऑफ मार्क्स दोबारा जारी किए जाएंगे।