{"_id":"6aff002035d1bdc48b0b607a","slug":"up-pm-modi-will-visit-lucknow-on-saturday-security-on-alert-traffic-will-be-altered-for-ten-hours-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कल लखनऊ आएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट; 10 घंटे बदला रहेगा शहर का यातायात... देखकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कल लखनऊ आएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट; 10 घंटे बदला रहेगा शहर का यातायात... देखकर निकलें
Fri, 20 Nov 2026 09:06 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:06 PM IST
सार
PM Modi Lucknow visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। उनकी इस यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक की व्यवस्था में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
21 नवंबर को पीएम आएंगे लखनऊ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजधानी आएंगे। वे यहां करीब दो घंटे रहेंगे। इस दौरान वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में देश भर के आईटीआई के चयनित 52 टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। टॉपरों में छह यूपी के हैं जिनमें चार लखनऊ से जुड़े हैं। दीक्षांत समारोह का पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी शाम लगभग साढ़े पांच बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे। समारोह में पीएम दस मेधावियों को स्वयं सम्मान देंगे। पीएम देर शाम सात बजे एयरपोर्ट और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के जिलों के 5000 आईटीआई के छात्र व प्रशिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम के आगमन को देखते हुए शुक्रवार देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई। शहर खासकर शहीद पथ को विशेष रूप से सजाया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आस पास यातायात व्यवस्था
- डिगडिगा (लोहिया पार्क) चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात गोमतीनगर नया ओवरब्रिज पर नहीं जा सकेगा। यह पिकप तिराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तिराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। लोहिया अस्पताल जाने वाले व्यक्तियों के वाहन पिकप ढाल से उतरकर लोहिया अस्पताल से पहले तिराहा से गाएं मुड़कर अस्पताल के गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे।
- पिकप ओवरब्रिज के ऊपर दोराहा से सामान्य यातायात पिकप पुल ढाल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पॉलिटेक्निक चौराहा होकर जा सकेगा।
- कठौता चौराहा से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। - - विजयीपुर अंडरपास से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।
- बैंक आफ इंडिया तिराहा से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जा सकेगा।
- समिट बिल्डिंग तिराहा से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास के मध्य सर्विस रोड पर सामान्य यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, यह वाहन पुलिस इन्क्लेव तिराहा होकर जा सकेगा।
- न्यू हाईकोर्ट मोड़ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा के मध्य सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- मेघा मोटर्स की तरफ से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं आ सकेगा।
- हयात होटल तिराहा की तरफ से सामान्य यातायात इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर नहीं जाएगा।
- कमता शहीद पथ तिराहा से विराज टावर से विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह पालिटेक्निक चौराहा या चिनहट तिराहा होकर जा सकेगा।
Trending Videos
पालिटेक्निक चौराहे के पास यातायात व्यवस्था
- पालिटेक्निक चौराहा से हजरतगंज की ओर वाया लोहिया पथ आने वाला सामान्य यातायात वाया भूतनाथ, बादशाह नगर निशातगंज होकर जा सकेगा। इसी तरह समता मूलक चौराहा से वाया पेपर मिल काॅलोनी, गोमती बैराज पुल एवं 1090 चैराहे से वाया बालू अड्डा तिराहा बटलर रोड होकर जा सकेगा।
- इंदिरा नहर पुल अयोध्या मार्ग से कमता तिराहा की तरफ सामान्य यातायात, बसें, कमर्शियल बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। ये इंदिरा नहर पुल चौराहा से किसानपथ होते हुए जाएंगे।
शहीद पथ के आस पास यातायात व्यवस्था
- अय्यपा अंडरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात हुसड़िया अंडरपास, हनीमेन चौराहा होकर जा सकेगा।
- हुसड़िया से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह ग्वारी चौराहा, दयाल पैराडाइज चौराहा होकर जा सकेगा।
- मलेशेमऊ अंडरपास से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह डीपीएस कट, पिपराघाट तिराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क होकर जाएगा।
- सीएमएस गोमतीनगर विस्तार तिराहा से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- नीलमथा अंडरपास, जीडी गोइनका, लुलु माॅल, मेदांता अंडरपास, अंसल की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सेक्टर-8 अंडरपास की तरफ से शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- - कानपुर रोड से आने वाली बसें, कमर्शियल बड़े वाहन शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
अहिमामऊ के पास यातायात व्यवस्था
- सुल्तानपुर रोड की तरफ से कबीरपुर किसानपथ अंडरपास से अहिमामऊ अंडरपास चैराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा।
- खुर्दही बाजार की तरफ से अहिमामऊ चौराहा होते हुये शहीद पथ पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- एचसीएल तिराहा की तरफ से अहिमामऊ होते हुये शहीद पथ पर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- रायबरेली मार्ग की तरफ से हरीकंशगढ़ी किसानपथ अंडरपास से पीजीआई तिराहा, उतरेठिया अंडरपास चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
