फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pharma city will be built on 2350 acres in Lalitpur, Pilibhit and Jewar

यूपी: ललितपुर, पीलीभीत और जेवर में 2350 एकड़ में बनेगी फार्मा सिटी, देश में यूपी होगा दवाओं का सबसे बड़ा हब

Sat, 07 Oct 2023 08:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Oct 2023 08:52 PM IST
सार

विशेषज्ञों को बताया गया कि सरकार जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में अत्याधुनिक मेडिटेक पार्क विकसित कर रही है, जहां 100 से ज्यादा उद्योग स्थापित होंगे।

विज्ञापन
UP: Pharma city will be built on 2350 acres in Lalitpur, Pilibhit and Jewar
उत्तर प्रदेश फार्मा एवं बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र का सबसे बड़ा हब बनेगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 उत्तर प्रदेश फार्मा एवं बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र का सबसे बड़ा हब बनेगा। प्रदेश सरकार पीलीभीत, ललितपुर और जेवर में देश का सबसे बड़ा फार्मा पार्क विकसित कर रही है। काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं यहां सैकड़ों उद्यमियों ने निवेश के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। यह जानकारी हाल ही में लखनऊ के बायोटेक पार्क में एडवाइजरी कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में साझा की गयी। बैठक में देश भर के बायोटेक और फार्मा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए थे।

विज्ञापन


बैठक में नई फार्मा पालिसी-23 के तहत भारत सरकार को बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों को बताया गया कि सरकार जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में अत्याधुनिक मेडिटेक पार्क विकसित कर रही है, जहां 100 से ज्यादा उद्योग स्थापित होंगे। इसी तरह बल्क ड्रग्स स्टार्टिंग मैटेरियल और एक्टिव फार्मास्यूटिकल के निर्माण के लिए ललितपुर में दो हजार एकड़ में अत्याधुनिक फार्मा पार्क को विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके निर्माण से देश अन्य देशों से आयात होने वाले उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। भारत उपकरण और दवाओं का निर्यात कर सकेगा। भारत को विश्व में दवाओं की कम लागत और उच्च गुणवत्ता वाले विश्व फार्मेसी के लिए जाना जाता है। यहां से करीब दो सौ देशों को दवा सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पीलीभीत में अत्याधुनिक बायोटेक पार्क बना रही है। इसके निर्माण से देश फर्मेंटेशन पर आधारित वस्तुओं के आयात को कम कर सकेगा। बैठक में बायोटेक टेक्नालॉजी इंस्ट्टीयूट के विकास, स्किल डेवलपमेंट एवं इंक्यूबेशन के लिए बायोटेक पार्क में विंग स्थापित करने पर सहमति बनी। इसमें 400 फार्मेसी और बायो टेक्नोलॉजी संस्थान के छात्रों को राेजगार और स्वरोजगार में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed