फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : PFI hit squad leader Kamal KP trapped in STF investigation

UP : एसटीएफ की जांच में फंसा पीएफआई हिट स्क्वायड का सरगना कमाल केपी, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

Sat, 18 Feb 2023 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 04:06 AM IST
विज्ञापन
UP : PFI hit squad leader Kamal KP trapped in STF investigation
एसटीएफ (फाइल फोटो)

हाथरस कांड के बाद प्रदेश में जातीय हिंसा भड़काने की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की साजिश की जांच कर रही यूपी एसटीएफ जल्द ही अनुपूरक चार्जशीट दाखिल करेगी। पीएफआई के हिट स्क्वायड के सरगना कमाल केपी को एसटीएफ ने इस केस में अभियुक्त बनाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि उसने सिद्दीक कप्पन को हाथरस भेजने की साजिश के बाद अपने करीबी अंसद बदरुद्दीन को घातक हथियारों के साथ यूपी में आतंकी हमला करने भेजा। इस मामले में एसटीएफ ने बीते दिनों तिहाड़ जेल में बंद पीएफआई के टॉप लीडर पी. कोया से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


कोया को एनआईए ने पीएफआई के देश भर के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया। बताते चलें कि एसटीएफ ने अपनी पहली चार्जशीट में भी पी. कोया की भूमिका का जिक्र किया था। उसके जरिए विदेश से पीएफआई को फंडिंग के प्रमाण भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अखबार तेजस में सिद्दीक कप्पन काम करता था। एसटीएफ पी. कोया की हाथरस कांड में भूमिका के पुख्ता सुबूत भी जुटा रही है ताकि उसे भी कमाल केपी की तरह चार्जशीट में अभियुक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed