फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP PET 2025: Exam conducted under strict surveillance, solvers caught in these districts; Exam to be held in 4

PET 2025: कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा, इन जिलों में पकड़े गए सॉल्वर; रविवार को 48 जिलों में होगा एग्जाम

Sat, 06 Sep 2025 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Sep 2025 09:25 PM IST
सार

UP PET 2025: यूपी पीईटी में पहले दिन 76 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शनिवार की तरह रविवार को भी 48 जिलों में यह परीक्षा आयोजित होगी। 

विज्ञापन
UP PET 2025: Exam conducted under strict surveillance, solvers caught in these districts; Exam to be held in 4
पीईटी 2025 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए अर्हकारी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पहले दिन शनिवार की लिखित परीक्षा में निर्धारित अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते दस दूसरे लोग (सॉल्वर) पकड़े गए। वहीं पहले दिन की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 76 फीसदी रही है। परीक्षा को लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व जिला प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी भी रखी गई।

विज्ञापन


आयोग की ओर से परीक्षा में अनधिकृत रूप से शामिल होने वाले सॉल्वर की पहचान के लिए एआई आधारित फेश रिकॉग्निशन सॉफ़्टवेयर का प्रयोग किया। इसके माध्यम से पहली पाली में 07 और दूसरी पाली में 03 लोग वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गये। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है। पहले दिन परीक्षा प्रदेश के 48 जिलों के 1479 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसके लिए प्रति पाली 6,32,999 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,80,918 अभ्यर्थी (75.97 फीसदी) उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 6,32,999 अभ्यर्थियों में से 4,83,884 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल पंजीकृत 12,65,998 अभ्यर्थियों में से 9,64,802 अभ्यर्थी (76.21 फीसदी) उपस्थित व 3,01,196 अभ्यर्थी (23.79 फीसदी) अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे

परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए आयोग द्वारा 2,958 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट,1,64,615 कार्मिक लगाए गए थे। वहीं परीक्षा पर आयोग मुख्यालय व सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कमांड व लाइव सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किये गये थे। इसी क्रम में रविवार को भी परीक्षा दो पालियों में प्रदेश के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 13 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए बड़ी संख्या में अतिरिक्त ट्रेन व बसों का संचालन किया गया है।

इन जिलों में पकड़े गए सॉल्वर

लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर नगर, गाजियाबाद व संत रविदास नगर

शाहजहांपुर में 06 परीक्षा केन्द्रों के बाढ़ ग्रस्त होने पर बनाए नए परीक्षा केन्द्र

UP PET 2025: Exam conducted under strict surveillance, solvers caught in these districts; Exam to be held in 4
मुरादाबाद में पीईटी परीक्षा देते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
01-माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल, न्यू जिला अस्पताल के पीछे नवादा इन्देपुर के स्थान पर संजय सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज निकट गन्ना शोध परिषद, रेती रोड को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

02-श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, निकट बरेली रोड के स्थान पर रॉयन इन्टरनेशनल स्कूल, सीतापुर-बरेली बाईपास रोड को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

03-स्वामी धर्मानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज, मुमुक्षु आश्रम के स्थान पर डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, कचहरी रोड को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

04-स्वामी सुकदेवानन्द महाविद्यालय, मुमुक्षु आश्रम के स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय-1 कैंटोमेंट को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

05- स्वामी सुकदेवानन्द महाविद्यालय, मुमुक्षु आश्रम के स्थान पर केन्द्रीय विद्यालय-2 कैंटोंमेंट को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

06-राजकीय पॉलिटेक्निक लालपुर, जलालाबाद रोड के स्थान पर श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नियामतपुर को नया परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed