फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP people comes out as they get confused for complete sealing of hotspots in state

उत्तर प्रदेश के 15 जिले सील होने की खबर पर बाजार-दुकानों में उमड़ी भीड़

Wed, 08 Apr 2020 10:43 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
UP people comes out as they get confused for complete sealing of hotspots in state
नोएडा की दुकान में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए आठ अप्रैल की दोपहर 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को पूरी तरह सील करने का फैसला किया। यह खबर जनता के बीच जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते, दुकानों में लोगों का मजमा लग गया।

विज्ञापन


लोगों के बीच यह संदेश गया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत 15 जिले सील किए गए हैं। इस वजह से लोगों ने आनन-फानन में दुकानों में आवश्यक सामग्रियां खरीदना शुरू कर दिया। गली-मोहल्लों और रहवासी सोसायटी के आसपास की दुकानों पर खरीदारों की लंबी-लंबी कतारें दिखना शुरू हो गईं। हर व्यक्ति आटा, चावल, दूध, बिस्किट, ब्रेड, फल, सब्जियां और अंडे जैसे रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तुएं खरीदने लगे।
विज्ञापन


हालांकि कुछ ही देर में प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया था कि 15 जिले पूरी तरह नहीं बल्कि इन जिलों में कोरोना से प्रभावित हॉटस्पॉट को सील किया जा रहा है। आइए जानते हैं किस शहर में कैसा था उस वक्त का माहौल:
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ: राजधानी लखनऊ में जैसे ही शहर के कुछ इलाकों के सील होने की खबर लोगों ने सुनी वो बाजारों की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। सब्जी की दुकानों, राशन की दुकानों और मेडिकल स्टोरों में भीड़ उमड़ पड़ी। 

पुलिसकर्मी लोगों को समझाते रहे कि यह घोषणा केवल कुछ विशेष स्थानों के लिए है बाकी जगह लॉकडाउन सामान्य दिनों की तरह ही रहेगा पर लोग नहीं माने। लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीद लेना चाहते थे। सब्जी की दुकानों पर जो मिला खरीद लिया। लोगों में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आटा, दाल और चावल खरीदने की होड़ दिखी। ये देखकर दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं ने भी मनमानी शुरू कर दी।

बरेली: बरेली में कई मीडिया चैनलों के माध्यम से लोगों को गलत जानकारी मिली कि पूरे जिले को सील किया जा रहा है। खबर मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन के लिए भी यह अप्रत्याशित स्थिति थी, लिहाजा काबू पाने में भी मुश्किल हुई।

बरेली के पुराना शहर और सिविल लाइंस के श्यामगंज जैसे प्रमुख किराना बाजारों में लोग राशन और सब्जियों की खरीदारी करने पहुंच गए। हालांकि बाद में जब पता चला कि पूरे जिले को नहीं, बल्कि केवल हॉटस्पॉट इलाकों को सील किया जा रहा है, तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।

नोएडा: वहीं नोएडा में भी कुछ यही हाल रहा। कुछ देर के लिए दूध और सब्जी की दुकानों पर लोग इतनी अधिक संख्या में उमड़ पड़े कि दुकानों में लंबी कतार लग गई। कुछ देर बाद या तो दुकानें बंद करनी पड़ी, या फिर पुलिस ने आकर हालात काबू में किया।

आगरा: आगरा में बुधवार की सुबह से ही लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की चर्चा थी। इस बीच जिलों को सील करने की खबर सुनते ही लोग बड़े-बड़े थैले लेकर बाजारों में पहुंच गए। हालात यह थे कि बाजार में भारी भीड़ जुट गई। सब्जी मंडी, किराना बाजार, दवा और बैंकों में अधिक संख्या में लोग पहुंच गए थे। इससे वहां सामाजिक दूरी की स्थिति भी बिगड़ गई। वहीं, हर कोई सशंकित नजर आ रहे थे। सभी लोग एक माह का राशन, दवा और अन्य जरूरत का सामान खरीद रहे थे।

शामली: शामली में हॉटस्पॉट इलाके सील होने की जानकारी लगते ही सब्जी और राशन की दुकानों पर भीड़ बढ़नी शरू हो गई। उधर, जिले में सील किए जाने वाले हॉटस्पॉट चिन्हित कर इनमें आवाजाही प्रतिबंधित करने के प्रयास में प्रशासन की भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed