फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pankaj Chaudhary gained the lead in the last three days; find out how his name emerged as the frontrunner

UP: पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, आखिरी तीन दिन में ली बढ़त; इस तरह बने समीकरण... आज घोषणा

Sun, 14 Dec 2025 09:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Dec 2025 09:12 AM IST
सार

UP BJP President: पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। रविवार को औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की जाएगी। 
 

विज्ञापन
UP: Pankaj Chaudhary gained the lead in the last three days; find out how his name emerged as the frontrunner
यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने की कहानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी में भाजपा के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में चौधरी ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। हालांकि उनके अध्यक्ष चुने जाने की अधिकारिक एलान रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डॉ, राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 'मेगा इंवेंट' में किया जाएगा।

विज्ञापन


भारी गहमागहमी के बीच चौधरी के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी शनिवार को दोपहर दो बजे भाजपा मुख्यायलय पहुंचे। चौधरी के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट पर और पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं खासतौर से महाराजगंज से आए समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन

काफी समय तक रहा रहस्य

UP: Pankaj Chaudhary gained the lead in the last three days; find out how his name emerged as the frontrunner
पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : ANI

 यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर पंकज चौधरी के पार्टी कार्यालय पहुंचने तक यानि दोपहर ढाई बजे तक रहस्य बना रहा। यह तभी खत्म हुआ जब चौधरी के नामांकन की पुष्ट खबर बाहर आई। दरअसल इससे पहले सुबह 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पार्टी दफ्तर पहुंचीं तो उनके नाम को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। अध्यक्ष के नाम को लेकर अंतिम समय तक कयासबाजी होती रही। यहां तक कि पंकज चौधरी के बाद भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नामों को लेकर चर्चा चलती रही। हालांकि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने चौधरी का नाम लिए बगैर यह कहते हुए तस्वीर साफ किया कि 'नए अध्यक्ष 7 बार सांसद रहे हैं। वे अपने समाज में भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाई है।'

चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे

प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले चौधरी कुर्मी बिरादरी से चौथे अध्यक्ष होंगे। इनसे पहले विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह भी इसी बिरादरी से अध्यक्ष रह चुके हैं।

 
विज्ञापन

तीन दिन में ही चौधरी ने ली बढ़त

UP: Pankaj Chaudhary gained the lead in the last three days; find out how his name emerged as the frontrunner
पंकज चौधरी ने दाखिल किया पहला नामांकन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चौधरी का नाम पहली बार चर्चा में आया था, लेकिन इसे लोग इस आधार पर खारिज कर रहे थे सीएम और अध्यक्ष एक ही क्षेत्र से नहीं हो सकता है। हालांकि शुक्रवार को चौधरी के नाम और तेजी से सामने आया, लेकिन नामांकन दाखिल होने तक भी सियासी गलियारों में कई नाम चर्चा में रहे। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के इतिहास के लिहाज से देखा जाए तो लक्ष्मीकांत बाजपेयी के चुनाव के बाद यह पहला मौका है,जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए चुनाव की औपचारिकता की जा रही है।

सुबह से शुरू हो गई थी चहल-पहल

नए प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। वहीं, चौधरी के समर्थक भी सुबह से ही पहुंचने लगे थे। इसी बीच नामांकन की तैयारियों के प्रभारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया मंत्री जेपीएस राठौर आदि नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। चौधरी के पार्टी मुख्यालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके पहले दोनों उप मुख्यमंत्री व अन्य मौजूद थे। सीएम के आते ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद सीएम चले गए।

सत्ता का केंद्र बना गोरखपुर क्षेत्र

UP: Pankaj Chaudhary gained the lead in the last three days; find out how his name emerged as the frontrunner
पीएम मोदी को पंकज चौधरी की मां ने भगवान की प्रतिमा भेंट की थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केंद्रीय राजनीति से प्रदेश की सियासत में लौटे पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के सियासत में पूर्वांचल का दखल बढ़ गया है। खास तौर से गोरखपुर क्षेत्र सत्ता का नया केंद्र बनकर उभरा है। देखा जाए तो गोरखपुर की राजनीति में योगी और पंकज चौधरी ही भाजपा के दो बड़े क्षत्रप हैं और अब तो इनमें में एक पास सरकार और एक पास के भाजपा संगठन की कमान आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed