{"_id":"6873cdde00e927161e0cfcc5","slug":"up-panchayat-elections-work-to-enroll-voters-in-the-state-will-begin-on-august-14-blos-will-go-door-to-door-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: 14 अगस्त से प्रदेश में मतदाता बनाने का काम, घर-घर जाकर बीएलओ खटखटाएंगे दरवाजा; जानिए अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: 14 अगस्त से प्रदेश में मतदाता बनाने का काम, घर-घर जाकर बीएलओ खटखटाएंगे दरवाजा; जानिए अपडेट
Sun, 13 Jul 2025 09:13 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:13 PM IST
सार
UP Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए 14 अगस्त से मतदाता बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायत चुनाव में मतदाता बनाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रति 800 मतदाताओं पर एक बीएलओ तैनात किया है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त से यह अभियान प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
प्रदेश की 57694 ग्राम पंचायतों, 826 क्षेत्र पंचायतों और 75 जिला पंचायतों के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। इसके लिए व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। 1 जनवरी 2025 को जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वे इस चुनाव में वोट देने के योग्य माने जाएंगे। पुराने मतदाताओं का सर्वे और नए मतदाता बनाने के लिए 14 अगस्त से 29 सितंबर तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी और विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा बताते हैं कि बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करेंगे। प्रयास रहेगा कि डेढ़ माह लंबे चलने वाले इस अभियान में एक भी पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे। मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, जिनकी बीएलओ घर-घर जाकर जांच करेंगे।
विज्ञापन