फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat elections: Work on revision of voter list will start from July 16, three-tier elections may be he

यूपी पंचायत चुनाव:16 जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची में संशोधन का काम, मई-जून में हो सकते हैं त्रिस्तरीय चुनाव

Sun, 29 Jun 2025 08:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Jun 2025 08:01 AM IST
सार

UP Panchayat elections: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि शासन ने अभी अधिकृत तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की है। 

विज्ञापन
UP Panchayat elections: Work on revision of voter list will start from July 16, three-tier elections may be he
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयोग 16 जुलाई से मतदाता सूची संशोधित करने का प्रदेशव्यापी अभियान प्रारंभ कर सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


यूपी में पंचायत चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होंगे। इसके मद्देनजर पंचायतीराज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन, आरक्षण और मतदाता सूची को लेकर अपना काम शुरू कर दिया है। सोमवार तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या के निर्धारण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


नए नगर निकाय बने या पुराने निकायों की सीमा विस्तार के चलते जो ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई हैं, उन ग्राम पंचायतों और संबंधित क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन 1 जुलाई से 3 जुलाई के मध्य होगा। प्रस्तावित वार्डों पर 4 जुलाई से 8 जुलाई तक आपत्तियां ली जाएंगी और 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच इनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, परिसीमन की यह प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को अपडेट किए जाने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर देगा। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाए या हटवाए जा सकते हैं। प्रस्तावित संशोधनों पर आपत्तियां भी आमंत्रित की जाएंगी। इसके लिए आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed