फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat Election: When will voting in Lucknow and surrounding districts, know in one click ...

यूपी पंचायत चुनाव : लखनऊ समेत आसपास के जिलों में कब होगा मतदान, जानिए एक क्लिक में...

Fri, 26 Mar 2021 02:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Mar 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election: When will voting in Lucknow and surrounding districts, know in one click ...
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया 3 अप्रैल, दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल, तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल और चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा। 
विज्ञापन


लखनऊ में पंचायत चुनाव 19 अप्रैल को
लखनऊ में पंचायत चुनाव दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होगा। यहां ग्राम पंचायत की 494, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 639, ब्लॉक प्रमुख की 8, जिला पंचायत सदस्य की 25 व जिला पंचायत अध्यक्ष की एक सीट है। इन सीटों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद शुक्रवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन



बलरामपुर : जिले में तीसरे चरण में होगा मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे ।13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 16 एवं 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अप्रैल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं । इसी दिन 3:00 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे ।24 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक चुनाव प्रचार समाप्त होगा। 26 अप्रैल को सभी पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतगणना आगामी 2 मई को संपन्न होगी। जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी में तीसरे चरण में मतदान
जिले में पंचायत आरक्षण की अंतिम सूची जारी, नहीं हुआ कोई बदलाव। डीडीसी के 36, बीडीसी के 877, ग्राम प्रधान के 682, ग्राम पंचायत सदस्य के 8,620 व ब्लॉक प्रमुख के 13 पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि अनंतिम सूची ही अंतिम सूची है। दाखिल सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। इसी के साथ संबंधित उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। जिले में डीडीसी की 36, बीडीसी के 877, ग्राम प्रधान के 682 व ग्राम पंचायत सदस्य के 8,620 पदों के लिए तीसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 16 एवं 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अप्रैल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3:00 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 24 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक चुनाव प्रचार होगा। 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सभी पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतगणना दो मई की सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

सीतापुर : जिले के पंचायत आरक्षण में नहीं हुआ बदलाव

प्रधान सहित 5 पदों के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्य समिति की ओर से अनन्तिम आरक्षण सूची जारी की गई थी। इस पर आपत्तियां प्राप्त की गई।  इनका निस्तारण करने के बाद शुक्रवार को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई है। इस सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अनंतिम सूची जारी करने पर आरक्षण की जो स्थिति थी, वही है।  इस प्रकार आपत्तियों के निस्तारण के बाद आरक्षण में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। इसी के साथ संबंधित उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके अनुसार जिले में अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। 17 व 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन की जांच 19 व 20 अप्रैल को 20 अप्रैल को होगी। 21 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। इसी दिन शाम 3:00 से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

अंबेडकरनगर : ग्राम प्रधान के 902 और जिला पंचायत सदस्य के 41 पद
जिले में ग्राम प्रधान के 902 और जिला पंचायत सदस्य के 41 पद समेत अन्य पद के लिए मतदान चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा। इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार 27 मार्च से शुरू हो जाएगी। अम्बेडकरनगर में नामांकन दाखिल करने के लिए 17 और 18 अप्रैल का दिन निर्धारित किया गया है। ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया के लिए सभी जरूरी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं

गोंडा : दूसरे चरण में होगा चुनाव, 19 अप्रैल को होगा मतदान, सात अप्रैल से नामांकन
राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चार चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पूरा कार्यक्रम तय कर दिया गया है। गोंडा जिले में एक साथ दूसरे चरण यानि 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान पदों के लिए सात अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। सात व आठ अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नौ व दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 अप्रैल को नामांकन या उम्मीदवारी की वापसी हो सकेगी। 11 अप्रैल को ही प्रतीक चिह्नों का आवंटन होगा। 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक किया जा सकेगा। दो मई को मतगणना की जाएगी।

 पंचायतों में 1204 पंचायतों में प्रधान के पदों के साथ ही 1614 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 65 जिला पंचायत सदस्यों व 15410 पंचायत सदस्यों के चुनाव की तिथियां तय कर दी गई हैं। चुनाव दूसरे चरण में 16 ब्लाकों पर नामांकन की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी। 11 अप्रैल तक प्रकिया पूरी हो जाएगी। 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 4195 मतदेय स्थल तय किए गए हैं और 26.68 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में अपने पसंद का प्रतिनिधि चुनेंगे। तिथि तय होने के साथ ही 30 आरओ और 200 एआरओ की तैनाती कर दी गई है जो ब्लाकों पर नामांकन से लेकर मतगणना तक की कार्रवाई पूरी कराएंगे। दो मई को मतगणना तय है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि चुनाव तैयारी पूरी की जा रही है।

अयोध्या में 15 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

अयोध्या जिले में डीडीसी की 40 बीडीसी के 1004 ग्राम प्रधान 794 और ग्राम पंचायत सदस्य 10012 पदों के लिए पहले चरण में 15 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे । 3 से 4 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 5 व 6अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 7 अप्रैल को 8:00 से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 3:00 बजे के बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन होगा। 13 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक चुनाव प्रचार होगा। 15 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सभी पदों के लिए मतदानकराया जाएगा। मतगणना 2 मई की सुबह 8:00 बजे शुरू होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed