Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Economic benefits are possible through waste recycling.

Lucknow News: कचरे के पुनर्चक्रण से आर्थिक लाभ संभव

Sat, 28 Nov 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Economic benefits are possible through waste recycling.
बीबीएयू
लखनऊ। बीबीएयू में पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। ‘विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में अपशिष्ट पुनर्चक्रण एवं चक्रीय अर्थव्यवस्था की भूमिका’ विषय पर विशेषज्ञों ने अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण और सतत उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने की। उन्होंने कहा कि कचरे को लैंडफिल में भेजने के बजाय उसका पुनः उपयोग कर आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ हासिल किया जा सकता है। इसके लिए सतत उत्पादन और कार्बन उत्सर्जन के आकलन पर ध्यान देना होगा। आईआईटी गुवाहाटी के प्रो. अजय कलमधाड़ ने अपशिष्ट जल में बीओडी, सीओडी और उभरते प्रदूषकों पर शोध की जरूरत बताई। आईआईटी इंदौर के डॉ. मयूर एस. जैन ने घरों में गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण पर जोर दिया। एसवीएनआईटी सूरत के डॉ. केडी यादव ने शोध को जमीनी समस्याओं से जोड़ने की बात कही। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed