Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Errors in details of 6,000 examinees, opportunity to make corrections until the 30th

Lucknow News: छह हजार परीक्षार्थियों के ब्योरे में गलतियां, 30 तक सुधार का मौका

Sat, 28 Nov 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Errors in details of 6,000 examinees, opportunity to make corrections until the 30th
यूपी बोर्ड
लखनऊ। यूपी बोर्ड की कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में कॉलेजों की लापरवाही से करीब छह हजार विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण गलत दर्ज हो गया है। किसी के नाम में त्रुटि है तो किसी की जन्मतिथि, विषय और वर्ग में अंतर है। माता-पिता के नाम, लिंग, माध्यम और जाति से जुड़ी गलतियां भी सामने आई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए कॉलेजों को 30 नवंबर तक अंतिम मौका दिया है। इसके बाद संशोधन का विकल्प बंद कर दिया जाएगा। गलत विवरण के लिए संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 (परीक्षा वर्ष 2028) के तहत कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण में ये गड़बड़ियां सामने आई हैं। परिषद ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण का मिलान कर लें और निर्धारित समय में त्रुटियां दुरुस्त करा दें। इसके लिए परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 30 नवंबर की रात 12 बजे तक संशोधन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इसके बाद वेबसाइट पर सुधार का विकल्प बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए 119 केंद्र फाइनल, सूची अपलोड

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए राजधानी में 119 केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी सूची में अब किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जेल सहित कुल 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियों के निर्देश
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होंगी। इसके मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। पहले चरण में 11 से 19 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी। इस बार परीक्षा के लिए दोबारा विकल्प नहीं मिलेगा।

हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की 30-30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। अन्य विषयों का आंतरिक मूल्यांकन पहले की तरह विद्यालय स्तर पर होगा। वहीं, इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए एक जनवरी 2027 से पोर्टल खुल जाएगा।

निर्धारित अवधि में प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के परीक्षार्थियों के विवरण को जांचकर संशोधित और अपडेट कर लें। समय सीमा समाप्त होने के बाद संशोधन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed