यूपी पंचायत चुनाव: 16,510 ग्राम प्रधान व 35,812 बीडीसी पदों के नतीजे घोषित, बाकी परिणाम दोपहर तक आएंगे
देर रात तक प्रधान के 16,510 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य के 1,12,358 पदों व बीडीसी के 35,812 पदों के नतीजे घोषित कर दिए गए थे।
विस्तार
कोरोना संक्रमण के बीच पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू हुई। एक साथ चार पदों की मतगणना में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) चुनाव के नतीजे दोपहर से ही आने शुरू हो गए। देर रात तक प्रधान के 16,510 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य के 1,12,358 पदों व बीडीसी के 35,812 पदों के नतीजे घोषित कर दिए गए थे।
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने समर्थित उम्मीदवार उतारे हैं। इनके नतीजों का अभी इंतजार है। शुरुआती रुझान में ज्यादातर जिलों में भाजपा व सपा समर्थित उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है।
कई सीटों पर बसपा, कांग्रेस व आप समर्थित उम्मीदवार भी आगे बताए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार सभी पदों के अंतिम परिणाम सोमवार दोपहर तक आने की संभावना है।
कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बावजूद कई जिलों में कोविड प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। ज्यादातर मतगणना केंद्रों के बाहर भारी भीड़ नजर आई।
लखनऊ की इन ग्राम पंचायतों में घोषित हुए विजेता
- काकोरी की ग्राम पंचायत बसरैला से सपा के कद्दावर नेता जितेन्द्र कुमार गुड्डू की पत्नी अनीता यादव को अवनीश कुमार यादव ने 25 वोटों के अंतर से हराया।
- कुसमी ग्राम पंचायत से सुमित कुमार कनौजिया ने 91 वोटों के अंतर से मुनेश्वर गौतम को हराया।
- काकोरी ब्लाक बसरैला ग्राम पंचायत से अवनीश यादव 25 वोट से विजयी घोषित हुए।
- काकोरी ब्लाक ग्राम पंचायत कुश्मी से सुमित कुमार कनौजिया हुए विजय घोषित।
- मोहनलालगंज में डलौना ग्राम पंचायत से राममनोहर विजयी।
लखनऊ के चिनहट से विजयी हुए चार प्रधान
- धोबैला से पूजा निषाद
- कोडरी मौली से चंद्र प्रकाश
- पपनामऊ से राजेश कुमार
- पल्हरी से अमर सिंह
बहराइच में इन ग्राम सभाओं का परिणाम घोषित किया गया
ग्राम बेलना पारा
प्रधान पद के लिए सलमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 13 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की।
ग्राम अलीनगर
प्रधान पद के लिए सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी मतों 407 वोटों से हराया।
ग्राम हरनी औसेरी
प्रधान पद के चुनाव में मालती देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामदेव को हराकर विजयी हुई।
ग्राम जमापुर
प्रधान पद के लिए नवयुवा शादाब ने पुराने प्रधान को भारी अंतर से हराया।
ग्राम अटवा
ग्राम प्रधान पद के लिए सूर्य लाल यादव विजयी।
बहराइच के विकास खंड बलहा के एक गांव अमवा हुसैनपुर की प्रधान आरती देवी विजयीं।
सीतापुर जिले की इन ग्राम पंचायतों में विजेता घोषित
ब्लॉक बिसवां में सबसे पहले ग्राम पंचायत देवलिया के मतों की गणना के लिए मतपत्र सुबह 10:30 बजे निकाले गए। इसी प्रकार अन्य मतगणना स्थलों पर गणना संबंधी कार्य प्रगति पर है।
1- रामपुर मथुरा के ग्राम पंचायत कलुवापुर से प्रधान पद पर कल्लूराम 13 मतों से विजयी।
2-ग्राम पंचायत आलमपुर से प्रधान पद पर शांति देवी 477 मत पाकर 112 मतों से विजयी घोषित।
गोंडा में प्रधान पद पर जीते प्रत्याशी
प्रधान पद पर विजयी प्रत्याशी
ग्राम पंचायत खनवा पुर से हनुमान प्रसाद तिवारी
गुदगुदियापुर से राम नाथ मौर्य
अनेगी से रामरूप
अमडोहवा से विजय बहादुर गुप्ता
मुंडेरवा कला से बृजनंदन
छिटनापुर से सुखराम वर्मा
जमुनही हरदोपट्टी से सुधा देवी
गनेशपुर ग्रंट से निर्मला
अजबनगर से गुड्डू
तेंदुआ चौखडिय़ा से दिनेश कुमारक
कुंवरपुर अमरहा से जगदंबा प्रसाद
बिहटा हलबल से अनिल कुमार मिश्र
दुर्गागंज माझा से राधेश्याम यादव
लोलपुर से उर्मिला सिंह
नवीजोत से शारदा प्रसाद
पूरे दतई से पाश्र्वनाथ
तेलहा से सूर्यकांत सिंह
जबरनगर से वैभव सिंह
चौहट्टा से रमेश कुमार
अनंतपुर से अनीता देवी
खमरौनी से अनीस
खड़ौरा से अनीता देवी
माधवपुर राय से दीनानाथ यादव
मध्यनगर से सभाजीत सिंह
चांदपुर से अनिल पांडेय
विश्रोहरपुर से नकछेद कुमार
अनभुला से मालती देवी
चिरेबसना बेलसर से जयसिंह
पेंडऱाही से मधुसूदन सिंह
विशुनपुर बैरिया से रविंद्र कुमार गुप्ता
मूड़ाडीहा से तुलाराम
पंडरीबल्लभ से धनीराम
सुभागपुर से विकास कुमार
गिलौली से राजकुमार
जमुनहा मझरेती से शबाना बानो
कोनिया बनकट से चंद्रशेखर वर्मा
गांधीपुर से जगन्नाथ पाठक
झंझरी से आनंद तिवारी
कपूरपुर से सुरेश कुमार चौबे
भगहरबुलंद से नरसिंह नारायण शुक्ला
ग्राम पंचायत बभनी कानूनगो से प्रधान पद पर सुधीर श्रीवास्तव
ग्रामसभा ताराडीह से सुरेश शुक्ला
परसपुर के मंगुरा बाजार से माया देवी उपाध्याय
कोयली जंगल से बलराम सिंह
ग्राम तरहटा से पूनम सिंह पत्नी उदय प्रताप सिंह 485 मत पाकर विजयी
ग्राम ढेमा में राजिया खातून पत्नी जाहिद अली 486 मत पाकर विजयी रहीं।
इट्याथोक के विशुन पुर माफी के पटेश्वरि प्रसाद मिश्रा जीते
सभी मतगणना स्थलों के सामने प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़
मतगणना के दौरान हाईकोर्ट की ओर से सरकार को कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्त पालन करने का आदेश हवाई साबित हो रहा है। सभी मतगणना स्थलों के सामने प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ है जबकि कर्फ्यू जैसे माहौल के निर्देश दिए गए थे।
कोर्ट ने अपने आदेश में उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिलाए गए इस भरोसे को दर्ज किया है कि चुनाव आयोग की ओर से समय-समय पर जारी की गई प्रोटोकाल अधिसूचनाओं का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
कोर्ट ने साफ किया था कि नियमों का पालन ड्यूटी पर तैनात लोगों के अलावा सभी संबंधित लोगों द्वारा किया जाएगा। इसमें किसी तरह का अपवाद नहीं होगा। मतगणना केंद्रों और आसपास के इलाके में मतगणना चलने और नतीजे घोषित होने तक सख्त कर्फ्यू लागू रहेगा।
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिर्फ उम्मीदवारों और अधिकृत एजेंट ही मतगणना केंद्र जाएं। वहां किसी तरह की भीड़भाड़ नहीं होगी। पूरे प्रदेश में कहीं पर भी जीत के जुलूस या मतगणना के दौरान जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी।
लखनऊ जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाले बख्शी का तालाब में मतगणना जारी है। इस दौरान मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी। कुछ मतगणना केंद्रों पर सुबह 9:45 तक मतपेटियां नहीं पहुंच पाई थीं।
वहीं, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने पॉलिटेक्निक पर मतगणना केंद्रों का जायजा लिया। बता दें कि लखनऊ में 8 केंद्रों पर मतगणना चल रही है।
अमेठी में जिलाधिकारी व एसपी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
अमेठी के भेटुआ मतगणना स्थल का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी ने मतगणना परिसर में अनाधिकृत लोगों को बाहर करने का दिया कड़ा निर्देश दिया। साथ ही काउंटिंग समाप्त होते ही सभी प्रत्याशियों को परिसर से जाने व विजय जुलूस न निकालने की हिदायत दी गई। जिलाधिकारी व एस पी ने सभी उपस्थित लोगों को कोविड नियमों के पालन का निर्देश दिया।
कई जिलों में निर्विरोध भी निर्वाचित हुए प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य के 3050 वार्डों के लिए 47,923 उम्मीवदारों ने नामांकन दाखिल किया था। 888 नामांकन रद्द हुए और 2631 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। 7 जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि 3043 जिला पंचायत वार्डों के लिए 44,397 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।
75,852 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 3,60,804 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 1808 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए और 14,552 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ने का निर्णय कर नाम वापस लिया। 2005 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। 73,847 क्षेत्र पंचायत के वार्डों के लिए 3,42,439 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है।
58,176 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव के लिए 5,23,173 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 2,361 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए और 55,917 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। 178 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। 57,998 ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 4,64,77 उम्मीदवारों के बीच चुनावी संघर्ष हुआ है।
ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 7,32,485 पदों के लिए 7,72,535 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। 12,562 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त हुए। 4,569 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। 3,17,127 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि 4,15,358 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 4,38,277 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है।