{"_id":"61b0d2819dd97d6fbf26e246","slug":"up-panchayat-assistants-will-get-honorarium-from-december-1-selection-of-55-688-out-of-58-189-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मिलेगा मानदेय, 58,189 में से 55,688 का चयन पूरा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मिलेगा मानदेय, 58,189 में से 55,688 का चयन पूरा हुआ
Wed, 08 Dec 2021 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Dec 2021 09:12 PM IST
सार
प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों का भवन निर्माण कर उन्हें पंचायत सचिवालय के रूप में संचालित करने का निर्णय किया था। प्रदेश की लगभग सभी ग्राम पंचायतों के भवन बनाकर उन्हें ग्राम सचिवालय का रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के ग्राम सचिवालय में नवनियुक्त पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में 58,189 में से 55,688 ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हो गई है। शेष ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों का भवन निर्माण कर उन्हें पंचायत सचिवालय के रूप में संचालित करने का निर्णय किया था। प्रदेश की लगभग सभी ग्राम पंचायतों के भवन बनाकर उन्हें ग्राम सचिवालय का रूप दे दिया गया है। योगी सरकार ने गत दिनों प्रत्येक ग्राम सचिवालय में एक पंचायत सहायक (अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर) की नियुक्ति का भी निर्णय किया था। पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग ने 55,688 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की है। इनमें से करीब 48 हजार ग्राम पंचायतों का संबंधित ग्राम पंचायत के साथ अनुबंध हो गया है। अभी तक 18 हजार पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नव चयनित पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी नियुक्त
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत भवन के निर्माण को लेकर कुछ जगह हो रहे विवाद के निस्तारण के लिए संबंधित मंडलीय उप निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ताकि भूमि या सीमा विवाद को मंडलायुक्त के संज्ञान में लाकर उनका निस्तारण कराया जा सके।