{"_id":"6723620ddb850dbbd10069b4","slug":"up-paddy-procurement-will-start-in-the-state-from-november-1-4000-purchasing-centers-have-been-created-the-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : प्रदेश में आज से शुरू हो जाएगी धान की खरीद, बनाए गए हैं 4000 क्रय केंद्र; तय हुआ समर्थन मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : प्रदेश में आज से शुरू हो जाएगी धान की खरीद, बनाए गए हैं 4000 क्रय केंद्र; तय हुआ समर्थन मूल्य
Fri, 01 Nov 2024 05:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 01 Nov 2024 05:06 AM IST
सार
Procurement of paddy in UP: यूपी में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। पहले धान की खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी। बाद में दूसरे संभागों की तिथियां तय की जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी में धान की खरीद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में खरीद अलग-अलग तिथियों में रखी गई है। लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पहली नवंबर से खरीद शुरू होगी, जबकि हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में पहली अक्टूबर से धान खरीद चल रही है।
विज्ञापन
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये व धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई की मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4000 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
योगी सरकार का निर्देश-48 घण्टे के अंदर करें भुगतान
योगी सरकार ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान कराने का निर्देश दिया है। खाद्य-रसद विभाग की तरफ से धान खरीद के लिए पहली सितंबर से पंजीकरण चल रहा था। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये व धान ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4000 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। औसत उत्पादन लगभग 43.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है।
विज्ञापन
इन जनपदों में मंगलवार से शुरू होगी खरीद
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली नवम्बर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी शुक्रवार से खरीद शुरू होगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी व पूर्वी उप्र में 28 फरवरी तक चलेगी खरीद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली अक्टूबर से शुरू हुई धान खरीद 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।