फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Packaged ghee and butter to become cheaper in the state, minister says reduced rates will be implemented

यूपी: प्रदेश में सस्ता होगा डिब्बाबंद घी और मक्खन, मंत्री बोले घटी हुई दरें तत्काल प्रभाव से होंगी लागू

Wed, 24 Sep 2025 07:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Sep 2025 07:29 AM IST
सार

Ghee prices fall in UP: जीएसटी के बदलाव का असर प्रदेश में पराग घी और मक्खन के दामों में पड़ेगा। दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि घटे रेट तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 
 

विज्ञापन
UP: Packaged ghee and butter to become cheaper in the state, minister says reduced rates will be implemented
यूपी में सस्ता होगा घी और मक्खन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि जीएसटी रिफार्म से प्रदेश में पराग घी व मक्खन की दरों में कमी हुई है। इन सस्ती दरों का लाभ आम लोगों को तत्काल प्रभाव से दिया जाए। दुग्ध विकास मंत्री ने मंगलवार को बताया कि पहले पराग का 100 ग्राम का मक्खन 58 रुपये प्रति पैक था, जो अब 54 का मिलेगा। पहले 500 ग्राम मक्खन 285 रुपये प्रति पैक का था जो अब 265 रुपये प्रति पैक का मिलेगा। इसी प्रकार घी के दाम में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार का लाभ निश्चित रूप से दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं को मिलेगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक प्रदेश को दुग्ध उत्पादन, प्रोसेसिंग मूल्य संवर्द्धन और प्रबंधन के क्षेत्र में देश का नेतृत्वकर्ता राज्य बनाया जाए।

विज्ञापन


जीएसटी की खामियों पर प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन
जीएसटी 2.0 से जुड़ी कई तकनीकी दिक्कतों और व्यवस्थागत खामियों के समाधान के लिए लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से प्रमुख सचिव (राज्यकर) एम देवराज को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि जीएसटी से जहां कुछ राहत मिली है, वहीं कई जटिलताएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों की मांग है कि एक व्यापार–एक कर व्यवस्था लागू हो। बार-बार नियमों में बदलाव न हो। आईटीसी का ऑटो रिफंड मिले और प्रक्रिया भी सरल की जाए। छोटे व्यापारियों पर तकनीकी खामियों के कारण पेनाल्टी का बोझ न डाला जाए और सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न न हो। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने सरलीकरण की बात उठाई। महामंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्टेशनरी में आज भी उतनी ही विसंगतियां हैं। कागज पर कर की दर 12 से 18 प्रतिशत कर दी गई है। उसी कागज से बनी बुक जीरो प्रतिशत कर की दर में है। स्कूली बच्चों के बैग पर 18 प्रतिशत जीएसटी है। इन बिंदुओं पर विचार हो। इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed