{"_id":"61ace01758295f5d422be1e0","slug":"up-pac-jawans-can-get-promotion-gift-on-foundation-day-exercise-is-being-done-in-view-of-cm-s-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : स्थापना दिवस पर पीएसी जवानों को मिल सकता है पदोन्नति का तोहफा, सीएम की घोषणा के मद्देनजर हो रही कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : स्थापना दिवस पर पीएसी जवानों को मिल सकता है पदोन्नति का तोहफा, सीएम की घोषणा के मद्देनजर हो रही कवायद
Sun, 05 Dec 2021 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:21 PM IST
सार
कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के साढ़े चार हजार पदों को सरेंडर कर निरीक्षक के 45 और उप निरीक्षक के 2999 नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन नियमावली में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।
विज्ञापन
पीएसी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एसी के स्थापना दिवस पर जवानों को नागरिक पुलिस के समान प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। गृह विभाग और पीएसी दोनों इसकी तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, बीते 26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी कर्मियों को नागरिक पुलिस के समान प्रोन्नति देने का एलान किया था।
विज्ञापन
इसके तहत कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के साढ़े चार हजार पदों को सरेंडर कर निरीक्षक के 45 और उप निरीक्षक के 2999 नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन नियमावली में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था। ऐसे में गृह विभाग नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर 16 दिसंबर को पीएसी के स्थापना दिवस पर पीएसी जवानों को प्रमोशन देने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार अगली कैबिनेट बैठक में संशोधन प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमोशन को लेकर नागरिक पुलिस के मुकाबले पीएसी में थी विसंगति
प्रमोशन को लेकर नागरिक पुलिस व पीएसी में बड़ा अंतर था। नागरिक पुलिस में भर्ती दरोगा जो 2017 में हेड कांस्टेबल बने थे वे अब उप निरीक्षक हैं। लेकिन पीएसी में जो सिपाही 1995 में हेड कांस्टेबल बने थे वे अब भी हेड कांस्टेबल ही हैं। इस विसंगति को दूर करने के लिए कई बार कवायद हुई, लेकिन इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका था। इसकी बड़ी वजह निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के पद रिक्त न होना था। अब इसे दूर करते हुए सिपाही और मुख्य आरक्षी के साढ़े चार हजार पदों को समाप्त कर करीब 3045 उप निरीक्षक और निरीक्षक के पद सृजन की तैयारी है।
विज्ञापन