फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Oxygen is being arranged at 3250 beds of district hospitals and CHCs, these hospitals selected

यूपी : जिला अस्पतालों व सीएचसी के 3250 बेडों पर की जा रही ऑक्सीजन की व्यवस्था, ये अस्पताल चयनित

Mon, 28 Jun 2021 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Jun 2021 10:45 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव आबकारी एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि दोनों विभागों की औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर निधि से 80 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Oxygen is being arranged at 3250 beds of district hospitals and CHCs, these hospitals selected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसके लिए चीनी उद्योग व गन्ना विकास और आबकारी विभाग सभी 75 जिलों के 80 अस्पतालों में 3250 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराएगा। इनमें ज्यादातर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव आबकारी एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि दोनों विभागों की औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर निधि से 80 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके लिए आबकारी विभाग की 33 इकाइयों और 47 चीनी मिलों ने एक-एक सीएचसी या जिला अस्पताल चयनित किए हैं।
विज्ञापन


अवध के जिलों में इन अस्पतालों का चयन
लखनऊ में सीएचसी गोसाईगंज (30 बेड), सीतापुर में सीएचसी खैराबाद (50 बेड) व सीएचसी महमूदाबाद (30 बेड), श्रावस्ती में सीएचसी लक्ष्मणपुर (50 बेड), बाराबंकी में जिला अस्पताल सिरौली गौसपुर (35 बेड), बहराइच में सीएचसी कैसरगंज (40 बेड), अयोध्या में सीएचसी मसौधा (50 बेड), बलरामपुर में जिला संयुक्त अस्पताल (100 बेड), रायबरेली में सीएचसी रोहनिया (60 बेड), अमेठी में सीएचसी फुर्सतगंज (25 बेड), गोंडा में सीएचसी काजी देवर (30 बेड), अंबेडकरनगर में सीएचसी जलालपुर (30 बेड), सुल्तानपुर में सीएचसी कुदवार (30 बेड)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed