फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Owner to bear demolition cost of Lucknow fire-hit building; LDA spent ₹26.14 lakh.

UP: लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को ध्वस्त करने का खर्चा मालिक देगा, एलडीए के खर्च हुए 26.14 लाख

Thu, 30 Jul 2026 09:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 30 Jul 2026 09:42 PM IST
सार

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली इमारत को ध्वस्त करने और मलबा हटाने में 26.14 लाख रुपये खर्च हुए। लखनऊ विकास प्राधिकरण की समिति ने खर्च का आकलन कर राशि तय की है। भवन मालिक ने निर्धारित समय में इमारत नहीं गिराई थी, इसलिए अब उससे पूरी ध्वस्तीकरण लागत वसूली जाएगी।

विज्ञापन
UP: Owner to bear demolition cost of Lucknow fire-hit building; LDA spent ₹26.14 lakh.
लखनऊ अग्निकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग के ध्वस्त करने के एवज में एलडीए बिल्डिंग मालिक से 26.14 लाख रुपये वसूल करेगा। एलडीए की समिति की ओर से यह राशि तय करने के बाद वसूली का नोटिस भी भेजा जाएगा। अलीगंज सेक्टर डी की बिल्डिंग में 22 जून को आग लगने से 15 युवाओं की जान गई थी।

विज्ञापन


घटना के बाद एलडीए की ओर से 10 जुलाई को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 15 दिन का मौका बिल्डिंग मालिक को खुद तोड़ने के लिए दिया गया था। नोटिस में यह भी कहा गया था कि तय समय में यदि भवनस्वामी नहीं तोड़ेगा तो एलडीए उसे ध्वस्त करेगा और उस पर आने वाला खर्च भी वसूल करेगा। बिल्डिंग मालिक ने तय समय में इमारत को ध्वस्त नहीं किया। 
विज्ञापन


 

ऐसे में 25 जुलाई को एलडीए ने उसे ध्वस्त किया। ध्वस्तीकरण के लिए एलडीए की ओर से जेसीबी व अन्य मशीनें लगाई गई थीं। कर्मचारी भी लगाए गए। मलवा उठान के लिए ट्रक भी लगाए गए। कई थानों का पुलिस बल भी मौके पर रहा। बिल्डिंग ध्वस्त करने पर कितना खर्च आया इसको लेकर एलडीए की एक समिति बनाई गई थी। 

बिल्डिंग करीब 2000 वर्ग फीट के प्लाॅट पर बेसमेंट प्लस तीन मंजिला बनी थी। इसी तरह करीब आठ हजार वर्ग फीट में निर्माण था। एलडीए के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने में जेसीबी, पुकलैंड, ड्रिल मशीन, डम्पर जैसी मशीनरी और श्रमिक लगाए गए थे। सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का समस्त सारा खर्च एलडीए ने वहन किया था। ध्वस्तीकरण पर कुल 26 लाख 14 हजार 212 रुपये खर्च हए हैं। इसकी वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed