फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update Dense Fog Alert in 63 Districts Rain Brings Temperature Drop Across the State

UP : प्रदेश के 63 जिलों में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट, कई जिलों में हुई बारिश से गिरा न्यूनतम तापमान

Fri, 17 Jan 2025 08:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 Jan 2025 08:54 AM IST
सार

UP Weather Today : पूरा प्रदेश भीषण शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 43 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP Weather Update Dense Fog Alert in 63 Districts Rain Brings Temperature Drop Across the State
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Orange Alert In UP: प्रदेश के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे और गलन भरी ठंड की चपेट में हैं। फिलहाल कुछ दिन इससे राहत नहीं मिलने वाली। बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ समेत हरदोई, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, गाजियाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बागपत व मुजफ्फरनगर जिलों में हल्की बारिश हुई। गलन भरी हवाओं और बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन


घने कोहरे से बृहस्पतिवार को अयोध्या में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। झांसी, मुरादाबाद, चित्रकूट, हरदोई में भी दृश्यता 100 मीटर से कर रही। लखनऊ प्रयागराज, आगरा में भी दृश्यता कम रही। कुछ इलाकों में दोपहर बाद गुनगुनी धूप तो हुई, लेकिन गलन भरी हवा से बेअसर रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से फिलहाल कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन गलन भरी पछुआ हवा और घना कोहरा बना रहेगा। इससे रात के पारा और लुढ़केगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 43 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

यहां कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।
 
विज्ञापन

इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

UP Weather Update Dense Fog Alert in 63 Districts Rain Brings Temperature Drop Across the State
यूपी का मौसम। कोहरे की घनी चादर। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed