फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: OP Rajbhar attacks Akhilesh, says - teach your leaders how to sit, stand and talk

यूपी: ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, कहा- अपने नेताओं को उठना-बैठना और बात करना सिखाइए

Mon, 05 Oct 2026 07:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Oct 2026 07:01 PM IST
सार

Rajbhar attacks Akhilesh: योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने नेताओें को उठना-बैठना सिखाना चाहिए। 

विज्ञापन
UP: OP Rajbhar attacks Akhilesh, says - teach your leaders how to sit, stand and talk
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पार्टी के नेताओं के बीच कथित विवादों को लेकर सवाल उठाए हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन को एनडीए से लड़ना है, लेकिन उनके नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले अपने नेताओं को एक साथ बैठना, सभ्यता-संस्कार और अनुशासन सिखाइए, चुनाव बाद में लड़िएगा।

विज्ञापन

राजभर ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी चल रही है। 

उन्होंने इकरा हसन और इमरान मसूद के साथ राजेंद्र पाल गौतम के बयानों का जिक्र किया। राजभर ने कहा कि संगठन के स्तर पर भी सपा नेताओं के बीच विवाद की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने अपने बयान में गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां थप्पड़ चलने और मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला, महानगर और फ्रंटल संगठनों की इकाइयां भंग करनी पड़ीं।
विज्ञापन


इसी तरह एटा-कासगंज में नेताओं के आपस में उलझने, आगरा में पदाधिकारियों के बीच मारपीट, आजमगढ़ में बूथ अध्यक्ष की ओर से विधायक समर्थकों पर मारपीट के आरोप और सहारनपुर में समीक्षा बैठक के दौरान विवाद का भी जिक्र किया। राजभर ने कहा कि 2027 में प्रदेश संभालने का दावा करने वाली सपा को 2026 में ही अपनी जिला इकाइयों को संभालने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि पहले अपने नेताओं को अनुशासन सिखाएं, उसके बाद चुनाव में एनडीए से मुकाबला करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed