फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: OP Rajbhar attacks Akhilesh, says he couldn't handle the bicycle; also takes a dig at Rahul

यूपी: ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला, कहा- साइकिल का हैंडल नहीं संभाल पाए; राहुल गांधी पर भी तंज

Tue, 20 Oct 2026 12:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

OP Rajbhar: प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। 

विज्ञापन
UP: OP Rajbhar attacks Akhilesh, says he couldn't handle the bicycle; also takes a dig at Rahul
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। कन्नौज में सपा की जिला इकाई भंग किए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे, तो जिला स्तर के नेता क्या करेंगे।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि सपा कन्नौज को खानदानी विरासत समझती रही है, लेकिन वहां की स्थिति से पार्टी की हैसियत का पता चल गया। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मेहनत करके कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था, लेकिन अखिलेश उस विरासत को संभाल नहीं पाए।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का गैर-यादव पिछड़ा और बहुजन समाज सपा को खारिज कर चुका है। राजभर ने सलाह दी कि चुनाव से पहले अखिलेश को पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने वाले असली नेता अब पार्टी में नहीं हैं और अखिलेश अपने पिता व चाचा की सियासी विरासत संभालने में नाकाम रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल की चेन टूट गई है और टायर फटने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भी निशाना
राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भी राजनीतिक कटाक्ष किया गया। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि क्या राहुल गांधी दशहरे पर अपने सामने रावण का दहन होते नहीं देख पा रहे थे, इसलिए विदेश यात्रा पर निकल गए? इस टिप्पणी के जरिये राहुल गांधी के विदेश दौरे पर निशाना साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed