फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Online blackmailing and tasking fraud gang busted... Two arrested

UP: ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग व टास्किंग फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश... दो गिरफ्तार , लाखों की नकदी बरामद

Sun, 07 Dec 2025 04:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Dec 2025 04:05 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। साथ ही वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन टास्क और निवेश पर कई गुना रिटर्न का झांसा देकर आमजन से ठगी करते थे।

विज्ञापन
UP: Online blackmailing and tasking fraud gang busted... Two arrested
गिरफ्तार किए गए आरोपी व मामले की जानकारी देते एसपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर क्राइम थाना, साइबर सेल और थाना देवा की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का उपयोग कर ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन टास्किंग फ्रॉड करने वाले शातिर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 3 लाख 60 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजन सिंह निवासी मोहल्ला कचेहरान कटरा, थाना देवा और अनूप कुमार निवासी अड़ौरा, थाना देवा के रूप में हुई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खुलासा किया।

विज्ञापन


बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। साथ ही वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन टास्क और निवेश पर कई गुना रिटर्न का झांसा देकर आमजन से ठगी करते थे। आरोपी पीड़ितों को स्कैनर, या फर्जी अकाउंट भेजकर रुपए ट्रांसफर कराते थे। राजन सिंह ने अपने पिता का नाम बदलकर एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी खाता भी खोला था।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने गुजरात और उड़ीसा के दो लोगों से साइबर ठगी की है। गुजरात के पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 के जरिए शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस इनके फरार साथियों यशराज सिंह व सिद्धार्थ तिवारी की तलाश में दबिश दे रही है और गिरोह के बैंक खातों व अन्य सदस्यों की गतिविधियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात नंबरों से आने वाले संदेशों, अश्लील वीडियो कॉल या घर बैठे नौकरी और पैसे दोगुना करने वाले किसी भी प्रलोभन से सावधान रहें। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed