फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up: one thousand will be given on reporting the death of pregnant woman and maternity

यूपी : गर्भवती व प्रसूता की मौत की सूचना देने पर मिलेंगे एक हजार

Sat, 01 Feb 2020 11:20 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Feb 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
up: one thousand will be given on reporting the death of pregnant woman and maternity
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती व प्रसूता महिलाओं की मृत्यु रोकने के लिए नई रणनीति अपनाई है। अब गर्भवती महिला की पहले सूचना देने वाले को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए सुमन स्कीम लॉन्च की गई है। अब इस स्कीम को विस्तारित किया जा रहा है। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्रालय के मातृत्व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. दिनेश बंशवाल का। वह शुक्रवार को एआईसीओजी 2020 में पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंत्रालय की ओर से पिछले साल 10 अक्तूबर को लॉन्च की गई सुमन स्कीम को विस्तारित किया जा रहा है। अब इसका पोर्टल विकसित किया गया है। यदि किसी सरकारी अस्पताल में गर्भवती को इलाज नहीं मिल रहा है तो वह इस पोर्टल पर सूचना दे सकती है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं को सरकारी चिकित्सालय पर ले जाने के लिए कम्युनिटी वॉलंटियर भी नियुक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

10 अंकों का जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

मंत्रालय की ओर से 2022 में प्रसूता मृत्युदर शून्य करने की योजना है। इसकेलिए जल्द ही हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। यह 10 अंक का होगा। किसी मोहल्ले या गांव में गर्भवती अथवा प्रसूता की मौत होती है तो सबसे पहले सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे मौत के पुख्ता आंकड़े तैयार हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की वजह की होगी पड़ताल

साथ ही मौत की वजह की पड़ताल की जाएगी। सूचना के आधार पर संबंधित जिले की टीम गांव में जाएगी और स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। इसके जरिए करीब 80 फीसदी मृत्यु दर को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed