{"_id":"624c645ea1811e41d30b573c","slug":"up-one-lakh-pm-houses-will-be-built-in-100-days-construction-of-8200-cm-houses-will-be-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सौ दिन में एक लाख पीएम आवास बनाए जाएंगे, 8200 सीएम आवास का निर्माण पूरा किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सौ दिन में एक लाख पीएम आवास बनाए जाएंगे, 8200 सीएम आवास का निर्माण पूरा किया जाएगा
Tue, 05 Apr 2022 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:16 PM IST
सार
वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृति के लिए पीएम और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर विभाग ने सौ दिन की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आगामी सौ दिन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक लाख आवासों और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 8200 आवासों का निर्माण पूरा किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृति के लिए पीएम और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर विभाग ने सौ दिन की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 50,000 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा। 80 हजार स्वयं सहायता समूह को 400 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 100 प्रोड्यूसर ग्रुप काभी गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 200 पुष्टाहार मैन्युफैक्चरिग इकाइयों की स्थापना की जाएगी इससे 600 विकास खंडों में पुष्टाहार की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि 58,000 बीसी सखी के लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत 5 कलस्टर में योजना की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
5 हजार किलोमीटर सड़क बनेगी
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत अगले 100 दिन में 5000 किलोमीटर मार्गों का निर्माण पूर्ण किया जाएगा । 2800 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव किया जाएगा इस पर 12 सौ करोड़ रुपए व्यय होंगे। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम विकास संस्थान के तहत 300 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन होगा और 15,000 विभागीय योजना के लाभार्थियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
2600 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मनरेगा के तहत 2600 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण शुरू किया जाएगा। 6000 तालाबों के गहरीकरण और पुनरुद्धार किया जाएगा। 150 हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाए कराई जाएगी। चयनित 61 नदियों पर पुनरुद्धार कार्य मनरेगा के तहत प्रारंभ कराया जाएगा। मनरेगा के तहत 15,000 महिला मेटों को चयनित और प्रशिक्षित किया जाएगा।