फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: On November 25, there will be a mass movement to march to Delhi demanding restoration of old pension

UP: पुरानी पेंशन बहाली के लिए होगा देशव्यापी आंदोलन, एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने की घोषणा

Sun, 13 Jul 2025 08:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jul 2025 08:12 PM IST
सार

नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) की रविवार को लखनऊ में हुई कार्यकारिणी में कर्मचारियों ने व्यापक आंदोलन की घोषणा करते हुए 25 नवंबर को दिल्ली कूच का एलान किया है।

विज्ञापन
UP: On November 25, there will be a mass movement to march to Delhi demanding restoration of old pension
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए फिर व्यापक आंदोलन की घोषणा की है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन पर चर्चा की गई। इसके बाद आंदोलन का विस्तृत प्रस्ताव पास किया गया।

विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इससे शिक्षक-कर्मचारियों में निराशा है। इसे देखते हुए शिक्षकों-कर्मचारियों ने व्यापक आंदोलन की घोषणा की है। इस क्रम में एक अगस्त को पूरे देश में सभी जिला मुख्यालयों पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए रोष मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षक व कर्मचारी सामूहिक उपवास करेंगे।

विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर को सोशल मीडिया एक्स पर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर को दिल्ली में रैली होगी। राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने सरकार से निजीकरण समाप्त करने की मांग की। राष्ट्रीय सचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार स्कूलों का मर्जर कर बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है। संगठन इसका हर स्तर पर विरोध करेगा। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजेश कुमार, शांताराम तेजा, वरुण पांडेय, अमरीक सिंह, प्रेमसागर, परमानंद डहरिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एक अगस्त को देश भर मे रोष मार्च निकालने और पांच अगस्त को सामूहिक उपवास करने की योजना बनी। संगठन ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। इसके लिए एक अक्तूबर को एक्स पर अभियान चलाया जाएगा। वहीं, कार्यकारिणी में सरकारी स्कूलों के विलय पर भी नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed