{"_id":"63036ee44ab1a40bfc54805d","slug":"up-olympic-association-mahasachiv-anandeshwar-pandey-s-objectionable-pics-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विवादों में फंसे, आपत्तिजनक फोटो मामले में सीएम पोर्टल में दर्ज हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विवादों में फंसे, आपत्तिजनक फोटो मामले में सीएम पोर्टल में दर्ज हुई शिकायत
Mon, 22 Aug 2022 08:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Aug 2022 08:19 PM IST
सार
भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडे की महिला खिलाड़ियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसे उन्होंने नकार दिया और कहा कि यह सब उनकी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के कोषाध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय अपनी आपत्तिजनक फोटो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस संबंध में उनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई है। मामले से खेल जगत में हड़कंप मच गया है। इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव से आख्या मांगी गई है और इसकी एक कापी जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि हमने आनंदेश्वर पांडेय को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके शासन भेजी जाएगी। उधर, आनंदेश्वर पांडेय का कहना है कि इससे मेरी छवि को आईओए में खराब करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि एसोसिएशन का दूसरा गुट अपनी स्थिति को मजबूत कर सके। पूर्व में भी पुलिस आयुक्त को इस संबंध लिखित समस्या दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही आज तक किसी महिला खिलाड़ी ने मेरे खिलाफ खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन