फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Olympic Association general secretary Anandeshwar Pandey says that all allegations are baseless

जल्द ही सामने आएगा सच: महिला हैंडबॉल खिलाड़ी ने कहा था-मेरी जर्सी में हाथ डाला...अब आनंदेश्वर आए सामने

Fri, 02 Sep 2022 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 02 Sep 2022 10:32 AM IST
सार

यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि जांच पूरी होने और आरोप निराधार साबित होने तक वे भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेलों की किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन
UP Olympic Association general secretary Anandeshwar Pandey says that all allegations are baseless
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) में उच्च पदों पर आसीन रहे पदाधिकारियों के अलावा यूपी के नौकरशाह व एक-दो संघ के पदाधिकारी इस साजिश में शामिल हैं। इंतजार करिये, जल्द ही सच सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन


यह कहना है यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय का, जो महिला हैंडबॉल खिलाड़ी की ओर दुराचार की कोशिश में एफआईआर किए जाने के मामले पर पत्रकारों से रूबरू हुए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और आरोप निराधार साबित होने तक वे भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेलों की किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। 
विज्ञापन


हैंडबॉल खिलाड़ी पहले भी अपने कोच पर ऐसे आरोप लगा चुकी है। आश्चर्य की बात है कि जिस दिन की यह घटना बताई जा रही है, उस दिन उसने किसी भी साथी खिलाड़ी को यह बात नहीं बताई। न ही अपने कोच को मामले से अवगत कराया। इतने दिनों के बाद मामला क्यूं उछाला जा रहा है। पांडेय ने कहा कि पूरे मामले के पीछे भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व सर्वोच्च पदाधिकारी, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ  इंडिया से जुड़े पूर्व पदाधिकारी और कुछ एक-दो नौकरशाहों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यूपी के एक खेल संघ के पदाधिकारी भी शामिल हैं। वर्तमान में मैं भारतीय ओलंपिक संघ में बड़े पद का दावेदार हूं। इसलिए मुझे रास्ते से हटाने का कुचक्र रचा गया है। जहां तक यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय हटने का सवाल है तो मुझे क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी की ओर से पत्र मिल गया है। दो-तीन दिन में कार्यालय और स्टोर खाली हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed