फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP officers to go Netherland to know about cycle tracks.

साइकिल यातायात देखने नीदरलैंड जाएंगे अफसर

Wed, 26 Nov 2014 09:26 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Nov 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
UP officers to go Netherland to know about cycle tracks.

प्रदेश में साइकिल ट्रैक के निर्माण और साइकिल यातायात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश का चार सदयीय दल नीदरलैंड जाएगा। यह दल वहां जाकर इस बारे में अध्ययन करेगा। दल में लोक निर्माण विभाग के दो और लखनऊ व नोएडा प्राधिकरण का एक-एक प्रतिनिधि होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश में साइकिल यातायात को बढ़ावा देने पर खास जोर दे रहे हैं। इससे बड़े शहरों की यातायात व्यवस्था में सुधार की संभावना देखी जा रही है।
विज्ञापन


नीदरलैंड की अपनी यात्रा में मुख्यमंत्री ने वहां की साइकिल यातायात प्रणाली की भी जानकारी हासिल की थी। बाद में नीदरलैंड से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में इस ओर सहयोग की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार ने इस पर विधिवत काम शुरू करते हुए इसके तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कराने का फैसला किया है।

नीदरलैंड स्थित भारतीय दूतावास का लेंगे सहयोग

UP officers to go Netherland to know about cycle tracks.

साइकिल ट्रैक के निर्माण, संचालन, सिग्नलिंग सिस्टम व पार्किंग सुविधा आदि की जानकारी के लिए तकनीकी अधिकारियों व इंजीनियरों का चार सदस्यीय दल नीदरलैंड जाएगा। इसकी सहमति दे दी गई है।

दल के सदस्य ‘द हेग’, ‘एम्सटर्डम’ व ‘रॉटरडैम’ शहरों का भ्रमण करेंगे। वहां हेग नगर निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ बैठक करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल साइकिल ट्रैक की डिजाइन, सुरक्षित साइकिल परिवहन की संशोधित नवीन यातायात नियमावली भी जानेगा। यात्रा का खर्च नोएडा व लखनऊ विकास प्राधिकरण बराबर वहन करेंगे।

नीदरलैंड में बैठक कराने के लिए समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार द्वारा गठित यूरोप निवेश डेस्क के प्रभारी शशांक विक्रम निभाएंगे। इसमें वह नीदरलैंड स्थित भारतीय दूतावास का सहयोग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed