फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP number one: After doing seven crore Kovid tests, UP again introduced better Kovid management

यूपी नंबर वन : सात करोड़ कोविड टेस्ट कर यूपी ने फिर दिया बेहतर कोविड प्रबंधन का परिचय

Thu, 19 Aug 2021 06:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Aug 2021 06:17 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन से कई गुना ज्यादा पॉजिटिव केस की पुष्टि होने पर प्रति व्यक्ति नमूनों की जांच में भी यूपी अव्वल रहा है। देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद यूपी ने औसतन रोजाना 1.50 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण करके दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित अन्य सभी राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
UP number one: After doing seven crore Kovid tests, UP again introduced better Kovid management
कोविड सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी ने गुरुवार को कोविड टेस्टिंग में एक और मील का पत्थर अपने नाम किया। अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने 07 करोड़ से अधिक लोगों की कोविड जांच पूरी कर ली। अपने बेहतर कोविड प्रबंधन से कोरोना को मात देने में बड़ी सफलता हासिल करने वाले उत्तर प्रदेश में प्रत्येक दिन तीन लाख लोगों के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। इतना ही नहीं कोविड रोगियों को पता लगाने और प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाने की रणनीति से यूपी ने महामारी पर जल्दी नियंत्रण पाया है।

विज्ञापन


कोरोना पर प्रभावी रूप से नियंत्रण करने में 'ट्रेस-टेस्ट-ट्रीट' का मंत्र भी कारगर साबित हुआ है। सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति का असर है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से दिए गये मानकों से 10 गुना अधिक कोविड नमूनों की जांच उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तर प्रदेश में प्रति दिन 32 हजार नमूनों की जांच के मानक दिये थे जबकि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन 250,000 से 300,000 के बीच नमूनों की जांच रोज की जा रही है। यूपी ने 2020 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में प्रयोगशाला से पहला कोविड परीक्षण कराने से लेकर आज तक सात करोड़ नमूनों का परीक्षण कराने की सीमा को पार करने का एक लंबा सफर तय किया है। इतनी बड़ी संख्या में की गई सैम्पल जांच राज्य की बेहतर और बढ़ती टेस्टिंग क्षमता का गवाह बनी है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन से कई गुना ज्यादा पॉजिटिव केस की पुष्टि होने पर प्रति व्यक्ति नमूनों की जांच में भी यूपी अव्वल रहा है। प्रति व्यक्ति पॉजिटिव केस की पुष्टि होने पर यूपी ने 39.9 नमूनों की जांच की है। जबिक महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति पॉजीटिव केस की पुष्ट होने पर 6.4 नमूने जांचे गये, कर्नाटक में 11.5 नमूनों की जांच की गई, केरल ने 8 नमूने, दिल्ली ने 14, तमिलनाडु ने 12.8 और आंध्र प्रदेश ने 11.4 नमूनों की जांच की गई है। देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के बावजूद यूपी ने औसतन रोजाना 1.50 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण करके दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित अन्य सभी राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड की चेन को तोड़ने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश में गठित निगरानी समितियों ने भी बड़ा कार्य किया है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में 'ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट' के मंत्र को प्रभावी बनाते हुए बीमारी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निगरानी समितियां प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में 8,000 रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटी) से एक लाख से अधिक कोविन नमूनों की जांच करवा रही हैं। प्रदेश सरकार के सभी 75 जिलों में 73000 से अधिक निगरानी समितियां 97941 गांवों में भम्रण कर बीमारी को रोकने में मदद कर रही है। लोगों को साफ-सफाई का महत्व बताने के साथ उनको बीमारियों से बचाव के लिये जागरूक भी कर रही हैं। इसका असर है कि कोविड 19 की दूसरी लहर में की टेस्टिंग में सर्वाधिक नमूनों की जांच ग्रामीण क्षेत्रों में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed