{"_id":"669676fd58cb66a7af03f4e5","slug":"up-now-you-can-register-for-free-electricity-till-july-31-five-lakh-registrations-have-been-done-so-far-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुफ्त बिजली के लिए अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, अब तक हो चुके हैं पांच लाख पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुफ्त बिजली के लिए अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, अब तक हो चुके हैं पांच लाख पंजीयन
Tue, 16 Jul 2024 07:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 16 Jul 2024 07:04 PM IST
सार
Free electricity for farmers: यूपी के किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां के किसान मुफ्त बिजली के लिए अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। अब तक यह तारीख 15 जुलाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के किसान अब मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक पंजीयन कर सकते हैं। पहले पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 तक का पूरा बकाया जमा करना होगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल 2023 से किसानों को 140 यूनिट प्रतिकिलोवाट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर 15 जुलाई तक पंजीयन करने के लिए कहा गया था। अब तक प्रदेश के करीब पांच लाख किसान पंजीयन कर चुके हैं। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ देने के लिए पंजीयन की तिथि बढाई गई है।
विज्ञापन
जमा करना होगा पिछला बकाया
योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 तक का पूरा बकाया जमा करना होगा। किसान चाहें तो पुराना बकाया एकमुश्त अथवा छह किस्त में जमा कर सकते हैं। जिनका 31 मार्च 2023 तक का पूरा बिल जमा है। वे बिना कोई धनराशि जमा किए पंजीयन कर सकते हैं।
विज्ञापन