{"_id":"686481db92d40431d00d7b37","slug":"up-now-meerut-lucknow-vande-bharat-will-go-to-varanasi-route-made-via-ayodhya-know-the-timing-of-stations-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब वाराणसी तक जाएगी मेरठ-लखनऊ वंदे भारत, अयोध्या के रास्ते बनाया गया रूट; जानिए स्टेशनों की टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब वाराणसी तक जाएगी मेरठ-लखनऊ वंदे भारत, अयोध्या के रास्ते बनाया गया रूट; जानिए स्टेशनों की टाइमिंग
Wed, 02 Jul 2025 06:18 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:18 AM IST
सार
Meerut Lucknow Vande Bharat: मेरठ से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार वाराणसी तक किया जा रहा है। यह ट्रेन अयोध्या के रास्ते वहां जाएगी।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेनों का हो रहा है विस्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी को एक और वंदे भारत की सौगात मिली है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत का अयोध्या धाम के रास्ते वाराणसी कैंट तक विस्तार कर दिया गया है। अगले माह 28 अगस्त से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत वाराणसी तक आवाजाही करेगी। मेरठ के लिए सीधी सेवा की यह पहली ट्रेन होगी। अभी तक वाराणसी से मेरठ के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 22489/22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का समय और रूट निर्धारित कर दिया गया है। मेरठ-वाराणसी का सफर 11.55 घंटे का होगा। लखनऊ के रास्ते यह ट्रेन अयोध्या धाम और वाराणसी कैंट तक आवाजाही करेगी।
विज्ञापन
22490 वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ सिटी से सुबह 6.35 बजे खुलेगी और 8.40 बजे मुरादाबाद, 10.11 बजे बरेली स्टेशन, आलमनगर से पास होते हुए दोपहर 1.55 बजे लखनऊ और 3.55 बजे अयोध्या धाम होकर शाम 6.25 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9.10 बजे वाराणसी कैंट से रवाना होकर 11.40 बजे अयोध्या धाम, दोपहर 1.30 बजे लखनऊ, शाम 5.15 बजे बरेली, 6.50 बजे मुरादाबाद होकर रात 9.05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। 782.22 किमी की दूरी 11.55 घंटे में पूरी होगी।
विज्ञापन
मेरठ के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों को प्रयागराज रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है या फिर गाजियाबाद में उतरकर बस के जरिये मेरठ जाना होता है। स्पोर्ट्स व्यापारियों, उद्यमियों के अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल के छात्र-छात्राओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब सीधी सेवा वंदे भारत होने से यात्रियों की राह सुगम होगी। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि मेरठ-वाराणसी के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी। टूरिज्म और व्यापारियों ने इस संबंध में कई बार प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा भी था।
वाराणसी से सातवीं वंदे भारत होगी यह ट्रेन
अब तक वाराणसी कैंट से पांच वंदे भारत और बनारस स्टेशन से आगरा के लिए एक वंदे भारत संचालित होती है। मेरठ के लिए यह सातवीं वंदे भारत होगी। वाराणसी कैंट स्टेशन से रांची, देवघर, पटना के लिए एक-एक और नई दिल्ली रूट पर दो वंदे भारत चलती है।