फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now in preparation for entering the municipal elections, SP, party gave instructions to keep an eye on the new delimitation

यूपी : अब नगर निकाय चुनाव में उतरने की तैयारी में सपा, पार्टी ने नए परिसीमन पर निगाह रखने के दिए निर्देश

Tue, 03 May 2022 02:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 May 2022 02:02 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पदाधिकारियों से कहा है कि 56 जिलों के 151 निकायों में नए सिरे से परिसीमन हो रहा है। यहां 2011 की जनगणना के अनुसार  वार्ड का निर्धारण पांच मई तक पूरा होना है।

विज्ञापन
UP: Now in preparation for entering the municipal elections, SP, party gave instructions to keep an eye on the new delimitation
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी अपने संगठनात्मक सुधार के साथ ही नगर निकाय चुनाव में उतरने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों को नए सिरे से होने वाले परिसीमन पर निगाह रखने और मतदाताओं के बीच पैठ बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पार्टी के थिंक टैंक का मानना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भले उसे मात खानी पड़ी, लेकिन बड़ी संख्या में सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम प्रधान विजयी हुए। नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन से लेकर वार्ड सदस्य तक का चुनाव सीधे जनता करती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों को अपने-अपने संगठनात्मक ढांचें को सक्रिय करने को कहा गया है। साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायतों की वार्डवार कमेटी से निष्क्रिय लोगों की जगह सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देकर तैयारी शुरू करें।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पदाधिकारियों से कहा है कि 56 जिलों के 151 निकायों में नए सिरे से परिसीमन हो रहा है। यहां 2011 की जनगणना के अनुसार  वार्ड का निर्धारण पांच मई तक पूरा होना है। जिला और नगर प्रशासन से बात कर निर्धारित सीमा के बारे में जानकारी करें। कोई समस्या हो तो प्रदेश कार्यालय को बताएं। ध्यान रखें परिसीमन में किसी क्षेत्र विशेष को छोड़ा जाता है या बिना नियम के जोड़ा जाता है तो अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed