फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now, daughters' weddings can only be held at IGP, bringing joy to 41 families; cancelled bookings restored

UP : अब आईजीपी में ही हो सकेगी बिटिया की शादी, 41 परिवारों में लौटीं खुशियां; इस वजह से निरस्त बुकिंग बहाल

Fri, 07 Nov 2025 09:36 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 07 Nov 2025 09:36 PM IST
सार

एलडीए के अचानक फैसले से जहां परिवारों को परेशानी हुई, वहीं प्राधिकरण को भी राजस्व नुकसान उठाना पड़ा। कई परिवारों ने जल्दबाजी में अन्य स्थानों पर महंगी बुकिंग करा ली।

विज्ञापन
UP: Now, daughters' weddings can only be held at IGP, bringing joy to 41 families; cancelled bookings restored
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन के एक फैसले से शहर के 41 परिवारों पर छाए शादी की तैयारी के संकट के बादल आखिरकार छंट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को एलडीए ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में 21 से 30 नवंबर के बीच होने वाली सभी निरस्त शादी बुकिंग को बहाल कर दिया।

विज्ञापन


अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एलडीए उपाध्यक्ष को तत्काल सभी रद्द बुकिंग बहाल करने का निर्देश दिया। हालांकि, इस बीच एलडीए की नासमझी से परेशानी झेलने के बाद कई परिवारों ने दूसरी जगह महंगे दामों पर बुकिंग करा ली है।
विज्ञापन


इन्वेस्ट यूपी की ओर से 3 नवंबर को एलडीए को पत्र भेजकर 21 से 30 नवंबर तक आईजीपी परिसर को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए आरक्षित करने को कहा गया था। 24-25 नवंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना थी। पत्र के आधार पर एलडीए ने आईजीपी की सभी 41 शादी समारोहों की बुकिंग रद्द करते हुए परिसर को 10 दिन के लिए इन्वेस्ट यूपी के नाम पर बुक कर दिया था। इस फैसले से शादी वाले परिवारों और टेंट कारोबारियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 नवंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद 7 नवंबर को पीड़ित परिवारों और कारोबारियों ने सीएम से हस्तक्षेप की मांग की। शुक्रवार को सीएम के निर्देश पर इन्वेस्ट यूपी ने नया पत्र जारी करते हुए कहा कि अब उन्हें आईजीपी की जरूरत नहीं है। इसके बाद एलडीए ने सभी निरस्त बुकिंग तत्काल बहाल कर दी।

परिवारों को भेजी जा रही सूचना

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आईजीपी की सभी पूर्व में रद्द बुकिंग बहाल कर दी गई है। लोग अपनी निर्धारित तारीखों पर शादी समारोह आयोजित कर सकेंगे। जिन लोगों ने बुकिंग कैंसिल कराई थी, उन्हें उसी तारीख पर फिर से हॉल और लॉन का विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अफसरों की नासमझी से लोगों को नुकसान

एलडीए के अचानक फैसले से जहां परिवारों को परेशानी हुई, वहीं प्राधिकरण को भी राजस्व नुकसान उठाना पड़ा। कई परिवारों ने जल्दबाजी में अन्य स्थानों पर महंगी बुकिंग करा ली, जबकि 30 से अधिक परिवार नई जगह तलाशते रहे। 
गोमतीनगर के विरामखंड निवासी एमपी गौतम ने बताया कि चार नवंबर को एलडीए से फोन आने पर उन्होंने दूसरी जगह बुकिंग करा ली थी। अब एलडीए ने फिर फोन कर बताया कि बुकिंग बहाल हो गई है। परेशानी तो झेलनी पड़ी ही, सरकार को भी नुकसान हुआ।

गोमतीनगर के ही एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी ने बताया कि आईजीपी की बुकिंग रद्द होने पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों के ठहरने वाले होटल में ही बुकिंग करा ली थी, लेकिन इसके बदले आईजीपी से अधिक रकम चुकानी पड़ी। इंदिरानगर निवासी नीरज सिंह ने बताया कि उन्होंने 25 नवंबर की बुकिंग रद्द होने के बाद दूसरी जगह एक लाख रुपये एडवांस देकर बुकिंग कराई थी। अब एलडीए ने बहाली की सूचना दी है, उम्मीद है कि दूसरी जगह का एडवांस वापस हो जाएगा।

टेंट कारोबारियों में खुशी की लहर, सीएम का जताया आभार

आईजीपी की शादी बुकिंग बहाल होने से टेंट कारोबारियों में भी खुशी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारी नेता विजय कुमार के यहां पहुंचकर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। 



संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सीएम योगी ने कारोबारियों की परेशानी पर त्वरित संज्ञान लेकर राहत दी, इसके लिए पूरा एसोसिएशन आभारी है। इस दौरान ऋतिक जायसवाल, मोहम्मद इमरान, अशोक गुरनानी, मनोज और अभिनव शर्मा मौजूद रहे।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed