फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 'Now BJP people are collecting gold, first they collected money through demonetization'... Read Akhilesh's

यूपी : 'अब भाजपा वाले सोना इकट्टा कर रहे, पहले नोटबंदी से पैसा जुटाया'...पढ़ें अखिलेश का पूरा बयान

Mon, 10 Nov 2025 03:35 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 10 Nov 2025 03:35 PM IST
सार

लखनऊ में सपा कार्यालय से अखिलेश यादव से प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा पर नोटबंदी में पैसे जुटाने और अब सोना एकत्रित करने का आरोप लगाया है।...पढ़ें पूरा बयान

विज्ञापन
UP: 'Now BJP people are collecting gold, first they collected money through demonetization'... Read Akhilesh's
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, किसानों को वोट लेने के लिए गुमराह किया। उनको झूठा आश्वासन दिया। उनसे गया कि आपकी आय दोगुनी हो जाएगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आज महंगाई चरम पर हैं। डीजल, पेट्रोल और बिजली का बिल कहां पहुंच गया। आजकल घर बनाना महंगा, सारा सामान महंगा। रुपया तो इन्होंने नोटबंदी से एकत्रित कर लिया है।

विज्ञापन


अब ये इनकी नजर सोने पर है। मुझे लगता है भाजपा सोना एकत्रित कर रही है। तभी तो महंगा हो रहा है। आखिर कहां जा रहा है सोना फिर? आज गरीब आदमी सोने की छोटी की चीज भी बेटी को शादी में नहीं दे पा रहा है। क्योंकि इतना महंगा जो हो गया है।   

विज्ञापन

कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल

अखिलेश यादव ने कहा, बिहार जा रही 35 हजार लीटर शाराब पकड़ी है। कफ सिरफ की गड़बड़ी में भाजपा के लोग शामिल हैं। 2022 के चुनाव में होने डाटा और आटा फ्री में देने का वादा किया था। हर युवा को मुफ्त मोबाइल देने का वादा किया था। लेकिन, जनता ने स्वीकार नहीं किया। अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री जापान और सिंगापुर जा रहे हैं। वहां से क्यूटो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये इमोशन पर सरकार चला रहे हैं। हम लोगों का सपना है की राष्ट्रीय पार्टी बने। इसके लिए 2029 तक इंतजार करना होगा। अस्पताल खोल दिए इलाज की सुविधा नहीं। कैंसर का इलाज नहीं है।  ये प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करके खुश होते है। एसआइआर में आधार न मानने पर कोर्ट जाएंगे।  

बेईमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा

पीडीए का एक वोट न कट जाए। बेईमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। बिहार में जंगल राज है। आजम ने कहा तो क्या गलत है। अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। सरकार का सूचना तंत्र काफी कमजोर है। इसीलिए तो घुसपैठिये आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed