{"_id":"6921f2be6c53155b350d23f2","slug":"up-no-increase-in-electricity-rates-in-up-for-the-sixth-year-energy-minister-said-second-gift-after-ots-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में बिजली दरों में छठे वर्ष भी बढ़ोतरी नहीं... ऊर्जा मंत्री बोले- ओटीएस योजना के बाद दूसरा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में बिजली दरों में छठे वर्ष भी बढ़ोतरी नहीं... ऊर्जा मंत्री बोले- ओटीएस योजना के बाद दूसरा तोहफा
Sat, 22 Nov 2025 10:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:58 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नए वर्ष से पहले ही उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के माध्यम से बड़ी राहत दी गई थी, और अब अपरिवर्तित बिजली दरों के रूप में दूसरा बड़ा तोहफा प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए सभी उपभोक्ता श्रेणियों में बिजली की दरों को लगातार छठवें वर्ष भी अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। यह निर्णय प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाला और सरकार की उपभोक्ता हितैषी नीति का मजबूत संकेत है।
विज्ञापन
प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का वह प्रमुख राज्य है जहां जनता के हित में पिछले छह वर्षों से बिजली की दरों में एक भी पैसा नहीं बढ़ाया गया है। यह निर्णय गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग सभी के लिए सीधी राहत का कार्य करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में लगातार छठवें साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव ने दिए निर्देश- महिला सशक्तीकरण के लिए बनाएं एक करोड़ लखपति दीदी
उन्होंने कहा कि नए वर्ष से पहले ही उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के माध्यम से बड़ी राहत दी गई थी, और अब अपरिवर्तित बिजली दरों के रूप में दूसरा बड़ा तोहफा प्रदान किया गया है। इससे घरेलू बजट में मजबूती आएगी और औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी स्थिरता का लाभ मिलेगा।