फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 'No child should come to school without a sweater, shoes, and socks'; Additional Chief Secretary issues in

UP: 'स्कूल खुलने पर बिना स्वेटर...जूता-मोजा न आए कोई बच्चा'; अपर मुख्य सचिव ने प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश

Fri, 02 Jan 2026 09:36 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 02 Jan 2026 09:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर, जूता-मोजा और ड्रेस के लिए 1200 रुपये डीबीटी किए जाते हैं। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिए कि बच्चे पूरी यूनिफार्म और स्वेटर पहनकर ही स्कूल आएं, ताकि कड़ाके की ठंड में उनके स्वास्थ्य पर असर न पड़े।

विज्ञापन
UP: 'No child should come to school without a sweater, shoes, and socks'; Additional Chief Secretary issues in
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा आदि के लिए 1200 रुपये डीबीटी किया जाता है। इस क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी बच्चों को स्वेटर व जूता-मोजा पहनकर ही विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए को निर्देश दिया है कि वे प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करें। प्रधानाचार्यों के माध्यम से अभिभावकों को कड़ाके की ठंड में बच्चों को पूरी यूनिफार्म व स्वेटर पहनकर ही विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। ताकि उनके स्वास्थ्य पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। हालांकि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed