{"_id":"692fb75b2020a5ebe501dbc7","slug":"up-no-bridge-courses-should-be-conducted-until-the-69-000-teacher-recruitment-case-is-resolved-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 69000 शिक्षक भर्ती मामले का निस्तारण होने तक न कराएं ब्रिज कोर्स, पत्र भेजकर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 69000 शिक्षक भर्ती मामले का निस्तारण होने तक न कराएं ब्रिज कोर्स, पत्र भेजकर की मांग
Wed, 03 Dec 2025 09:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Dec 2025 09:36 AM IST
सार
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह तथा एनसीटीई के चैयरमैन को पत्र भेजकर अपनी मांग रखी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। इसकी अगली तिथि 16 दिसंबर को लगी है।
विज्ञापन
ऐसे में जब तक इस मामले का निस्तारण न हो जाए तब तक इस भर्ती में चयनित बीएड शिक्षकों को ब्रिज कोर्स न कराया जाए।
मंगलवार को पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह के आह्वान पर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह तथा एनसीटीई के चैयरमैन को पत्र भेजकर यह मांग की है।
विज्ञापन