{"_id":"612b9fba8ebc3e5acc328a1e","slug":"up-nine-officers-of-provincial-police-service-will-become-ips-rest-will-have-to-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रांतीय पुलिस सेवा के नौ अफसर बनेंगे आईपीएस, बाकी को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रांतीय पुलिस सेवा के नौ अफसर बनेंगे आईपीएस, बाकी को करना होगा इंतजार
Sun, 29 Aug 2021 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:24 PM IST
सार
प्रांतीय पुलिस सेवा का सबसे बड़ा बैच 1992 का ही है। इस बैच में 54 अफसर थे। 12 अफसरों को पिछले साल प्रमोशन मिल गया और वे राज्य पुलिस सेवा कोटे से आईपीएस संवर्ग के अधिकारी हो गए। अब भी लगभग 44 अफसर ऐसे हैं, जिन्हें प्रमोशन का इंतजार है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रांतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के नौ अफसर अगले महीने आईपीएस बन जाएंगे। इनके प्रमोशन के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इस साल प्रांतीय पुलिस सेवा से नौ लोगों का ही प्रमोशन मिल सकेगा। क्योंकि आईपीएस के लिए कुल संख्या का एक तिहाई ही कोटा प्रांतीय पुलिस सेवा से भरने का है। वहीं आईपीएस कॉडर रिव्यू में पुलिस कमिश्नरेट के लिए प्रांतीय पुलिस सेवा के आठ पद मिल सकते हैं। अगर यह पद मिलते हैं तो 17 अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे।
विज्ञापन
1992 बैच में थे 54 अफसर, आईपीएस बनने में लग जाएंगे कई साल
प्रांतीय पुलिस सेवा का सबसे बड़ा बैच 1992 का ही है। इस बैच में 54 अफसर थे। 12 अफसरों को पिछले साल प्रमोशन मिल गया और वे राज्य पुलिस सेवा कोटे से आईपीएस संवर्ग के अधिकारी हो गए। अब भी लगभग 44 अफसर ऐसे हैं, जिन्हें प्रमोशन का इंतजार है। इस साल इसमें से केवल नौ अधिकारियों का ही प्रमोशन होगा। बाकी बचे अफसरों को प्रमोशन पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन