फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Nine hundred MBBS seats will increase in the state, nine medical colleges will start in the coming session

यूपी : प्रदेश में बढ़ेंगी एमबीबीएस की नौ सौ सीटें, आगामी सत्र में शुरू हो जाएंगे नौ मेडिकल कॉलेज

Thu, 01 Jul 2021 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

इसके बाद प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में एमबीबीएस की 3828 सीटें हो जाएंगे। जबकि निजी क्षेत्र की 29 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 4159 सीटें हैं। इसी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की 70 सीटें और 22 निजी डेंटल कॉलेज में 2200 सीटें हैं।

विज्ञापन
UP: Nine hundred MBBS seats will increase in the state, nine medical colleges will start in the coming session

विस्तार

प्रदेश में आगामी सत्र में नौ मेडिकल कॉलेजों में पढाई शुरू हो जाएगी। इससे एमबीबीएस की नौ सौ सीटें बढ़ जाएगी। इसके बाद प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में एमबीबीएस की 3828 सीटें हो जाएंगे। जबकि निजी क्षेत्र की 29 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 4159 सीटें हैं। इसी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की 70 सीटें और 22 निजी डेंटल कॉलेज में 2200 सीटें हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को बढावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढाई जा रही है। अब एटा,  हरदोई, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, जौनपुर और मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज तैयार हैं। यहां प्रधानाचार्य की तैनाती की जा चुकी है। संकाय सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इन कॉलेजों में नए सत्र से एडमिशन करने की तैयारी है। इसके लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल में आवेदन किया जा चुका है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डा. बीडी सिंह ने बताया कि हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रयास है कि सभी नौ कालेजों में आगामी सत्र से एडमिशन लिया जाए।
विज्ञापन


अगस्त में प्रस्तावित है परीक्षा
कोविड की वजह से अभी तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी है। इसकेअगस्त में होने की उम्मीद है। ऐसे में अक्टूबर के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed