{"_id":"691f4605d9600035dd043d70","slug":"up-nia-may-bring-dr-shaheen-to-lucknow-who-did-she-meet-two-months-ago-a-fresh-investigation-will-be-co-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast : डॉ. शाहीन को लखनऊ ला सकती है एनआईए, दो महीने पहले किनसे मिली थी...नए सिरे से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Blast : डॉ. शाहीन को लखनऊ ला सकती है एनआईए, दो महीने पहले किनसे मिली थी...नए सिरे से होगी जांच
Fri, 21 Nov 2025 12:04 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:04 AM IST
सार
एनआईए जल्द ही डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर लाकर उसके संपर्कों व यात्रा के उद्देश्यों की जांच करेगी।
विज्ञापन
डॉ. शाहीन का लखनऊ से है संबंध।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली बम धमाके के मामले की जांच कर रही एनआईए द्वारा राजधानी निवासी डॉ. शाहीन समेत चार आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेने के बाद यूपी में भी जांच तेज होने के आसार हैं। एनआईए जल्द ही डॉ. शाहीन को लखनऊ और कानपुर, जबकि डॉ. आदिल को सहारनपुर ला सकती है। दोनों से उनके करीबियों आदि के बारे में पूछताछ के साथ सुबूतों को जुटाने की कवायद भी होगी।
बता दें कि एनआईए की कस्टडी में आने के बाद चारों आरोपियों को जल्द रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद उनको अलग-अलग जगहों पर साथ ले जाकर छानबीन की जाएगी। डॉ. शाहीन दो माह पूर्व लखनऊ और कानपुर आई थी, जिसे लेकर जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही हैं।
अब एनआईए उसके लखनऊ और कानपुर आने का मकसद पता लगाने के साथ वह किन लोगों से मिली थी, इसके बारे में जानकारी जुटाएगी। बता दें कि राजधानी स्थित एनआईए थाने की टीम पहले से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी और यूपी एटीएस के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटा रही है। यूपी एटीएस की मदद से संदिग्धों खासकर डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज के करीबी डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है।