फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: NHAI terminates contract for Bara toll plaza; show-cause notice issued following assault on a lawyer.

UP: एनएचएआई ने बारा टोल प्लाजा का अनुबंध किया समाप्त, अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला...कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 16 Jan 2026 08:19 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 16 Jan 2026 08:19 PM IST
सार

बाराबंकी के बारा टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट के मामले में एनएचएआई ने यूजर शुल्क एजेंसी का अनुबंध समाप्त कर दिया। एजेंसी को एक साल के लिए डिबार करने और 5.3 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त करने का प्रस्ताव है। टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी भी हुई है।

विज्ञापन
UP: NHAI terminates contract for Bara toll plaza; show-cause notice issued following assault on a lawyer.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 14 जनवरी को एनएच-731 के लखनऊ–सुल्तानपुर खंड पर बाराबंकी स्थित बारा टोल फी प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना के बाद यूजर शुल्क संग्रहण एजेंसी एम/एस स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध समाप्त कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


एनएचएआई ने एजेंसी को भेजे नोटिस में घटना के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा कदाचार के लिए एजेंसी को एक वर्ष की अवधि के लिए एनएचएआई की किसी भी निविदा अथवा अनुबंध में भाग लेने से वंचित (डिबार) करने का प्रस्ताव किया है। साथ ही मौजूदा अनुबंध के तहत जमा की गई 5.3 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी/परफॉर्मेंस सिक्योरिटी को जब्त एवं भुनाने (एन्कैशमेंट) का भी प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अनुबंध समझौते का गंभीर उल्लंघन है। निर्धारित है कि ठेकेदार द्वारा तैनात कर्मी आम जनता के साथ किसी भी प्रकार का कदाचार या दुर्व्यवहार नहीं करेंगे। अपने आचरण में पूर्ण अनुशासन और शालीनता बनाए रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना एजेंसी द्वारा अनुशासन, उचित पर्यवेक्षण और अनुबंधीय दायित्वों के पालन में विफलता को दर्शाती है। एनएचएआई सभी राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित एवं संरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है और टोल प्लाजा पर किसी भी प्रकार के कदाचार या अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है।

अधिवक्ता के साथ की थी मारपीट

बता दें कि बीती 14 जनवरी को टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने प्रतापगढ़ निवासी अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला को बेरहमी से पीटा था। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता टोल प्लाजा पर जुटे और उसका संचालन बंद करा दिया। वहीं पुलिस ने 15 टोल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed