{"_id":"6367d1f8eae0da62f47d8688","slug":"up-news-zone-will-increase-in-kanpur-and-varanasi-police-commissionerate","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : कानपुर और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बढ़ेंगे जोन, लखनऊ कमिश्नरेट में पश्चिम जोन होगा सबसे बड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : कानपुर और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बढ़ेंगे जोन, लखनऊ कमिश्नरेट में पश्चिम जोन होगा सबसे बड़ा
Sun, 06 Nov 2022 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Nov 2022 08:55 PM IST
सार
अब तक 18 थानों के साथ वाराणसी सबसे छोटा पुलिस कमिश्नरेट था। लेकिन पुनर्गठन के बाद वाराणसी में थानों की संख्या 30 हो गई। नोएडा तीन जोन में विभाजित है और वहां कुल 26 थाने हैं। ऐसे में अब गौतमबुद्धनगर (नोएडा) सबसे छोटा पुलिस कमिश्नरेट हो गया है।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर नगर और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में जोन बढ़ेंगे। वहीं, लखनऊ के थानों को मौजूदा जोन में ही समायोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों ने डीजीपी मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही डीजीपी मुख्यालय इस संबंध में आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
कानपुर नगर में मध्य जोन का गठन किया जाएगा। बाकी पूर्व, पश्चिम और दक्षिण जोन में कानपुर आउटर के थानों को समायोजित किया जाएगा। यानी सभी जोन में न सिर्फ थानों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि थानों को भी एक-दूसरे जोन में रखा जा सकता है। कानपुर में जोन की संख्या तीन से चार हो जाएगी। इसी तरह वाराणसी में भी एक जोन बढे़गा। इसमें ग्रामीण के सभी थानों को समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ में ग्रामीण थानों को मौजूदा जोन में ही समायोजित किया जाएगा। निगोहां को मोहनलालगंज सर्किल में जोड़ते हुए दक्षिण जोन में रखा जाएगा। बख्शी का तालाब और इटौंजा को उत्तरी जोन में रखा जाएगा। मलिहाबाद, माल और रहीमाबाद को पश्चिमी जोन में शामिल किया जाएगा। यानी पूरी मलिहाबाद सर्किल पश्चिमी जोन में शामिल हो जाएगी। पश्चिमी जोन में थानों की संख्या सबसे अधिक रहेगी। यहां थानों की कुल संख्या 13 हो जाएगी। उत्तरी जोन में 12 थाने, मध्य जोन में 10 थाने, पूर्वी और दक्षिणी में 8-8 थाने होंगे। ग्रामीण का महिला थाना समाप्त होगा या कमिश्नरेट में अतिरिक्त महिला थाने के रूप में रहेगा, इस पर निर्णय बाकी है।
विज्ञापन
52 थानों के साथ लखनऊ सबसे बड़ा पुलिस कमिश्नरेट
अब तक 18 थानों के साथ वाराणसी सबसे छोटा पुलिस कमिश्नरेट था। लेकिन पुनर्गठन के बाद वाराणसी में थानों की संख्या 30 हो गई। नोएडा तीन जोन में विभाजित है और वहां कुल 26 थाने हैं। ऐसे में अब गौतमबुद्धनगर (नोएडा) सबसे छोटा पुलिस कमिश्नरेट हो गया है। वहीं लखनऊ का सबसे बड़े पुलिस कमिश्नरेट का रुतबा बरकरार रहेगा। विस्तार के बाद यहां दो महिला थानों को लेकर कुल 52 थाने हो गए हैं। विस्तार में पहले 45 थाने थे। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में कुल चार जोन में 49 थाने होंगे। यह दूसरा सबसे बड़ा कमिश्नरेट होगा।