{"_id":"654930373433d27d7a0fa60b","slug":"up-news-yogi-government-gave-rs-1156-crore-for-free-cylinder-and-rs-153-crore-for-406-new-routes-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : योगी सरकार ने निशुल्क सिलेंडर के लिए 1156 करोड़ और 406 नए मार्गों के लिए 153 करोड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : योगी सरकार ने निशुल्क सिलेंडर के लिए 1156 करोड़ और 406 नए मार्गों के लिए 153 करोड़ दिए
Mon, 06 Nov 2023 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:58 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने के लिए 1156 करोड़ रुपये देने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीडब्ल्यूडी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 406 नए मार्गों के लिए 199 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां प्रदान कर दी हैं। चालू वित्त वर्ष में इनके लिए 153 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। सबंधित अभियंताओं को तेजी से काम करने के लिए कहा गया है, ताकि पिछले वित्त वर्ष की तरह बजट सरेंडर की नौबत न आ सके।
विज्ञापन
योगी सरकार ने निशुल्क सिलेंडर के लिए दिए 1156 करोड़
प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने के लिए 1156 करोड़ रुपये देने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। यह राशि खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त को दी गई है।
विज्ञापन