फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Women will drive pink buses of roadways, preparation for training of second and third batch begins

UP News : महिलाएं चलाएंगी रोडवेज की पिंक बसें, प्रशिक्षण के लिए दूसरे-तीसरे बैच की तैयारी शुरू

Tue, 31 Oct 2023 05:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 31 Oct 2023 05:47 AM IST
सार

शारदीय नवरात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या (रामनगरी) में महिलाओं के हाथों में परिवहन निगम की कमान सौंपी थी। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिलाओं के प्रशिक्षण का पहला बैच 8 मार्च 2021 से शुरू किया था।

विज्ञापन
UP News: Women will drive pink buses of roadways, preparation for training of second and third batch begins

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की पिंक बसों को अब महिलाएं भी चलाएंगी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला चालकों के प्रशिक्षण के लिए दूसरी और तीसरे बैच की तैयारी शुरू की गई है। लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल -3 एवं कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की कुल अवधि 344 घंटे होगी।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या (रामनगरी) में महिलाओं के हाथों में परिवहन निगम की कमान सौंपी थी। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिलाओं के प्रशिक्षण का पहला बैच 8 मार्च 2021 से शुरू किया था। पहले बैच के बाद दूसरे व तीसरे बैच के लिए महिला चालकों को मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट कानपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद महिला चालकों का कौशल विकास मिशन की ओर से निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल एएसडीसी दिल्ली के माध्यम से मूल्यांकन कराया जाएगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कामर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 कोर्स का 400 घंटे (04 माह) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों प्रशिक्षण बाद डिपो में 17 माह का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के दौरान 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पिंक बस संचालित करने के लिए डिपो में संविदा चालक के रूप में इनकी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed