फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: When the police took to the streets, 86 thousand criminals were caught, 78,633 cases were also regist

UP News : सड़कों पर उतरी पुलिस तो दबोचे गये 86 हजार अपराधी, 78,633 मुकदमे भी हुए दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Oct 2023 08:27 PM IST
सार

इस दौरान करीब 2.09 करोड़ लोगों की तलाशी ली गयी, जिसमें 17,690 अवैध असलहे, 7,416 अवैध वाहन और 9,85,186 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।

विज्ञापन
UP News: When the police took to the streets, 86 thousand criminals were caught, 78,633 cases were also regist
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिसकर्मियों को नियमित फुट पेट्रोलिंग करने के सख्त निर्देश का असर दिखने लगा है। बीते छह माह (अप्रैल से सितंबर) तक प्रदेश में पैदल गस्त के जरिये 38,93,386 स्थानों पर चेकिंग की गयी। इस दौरान करीब 2.09 करोड़ लोगों की तलाशी ली गयी, जिसमें 17,690 अवैध असलहे, 7,416 अवैध वाहन और 9,85,186 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने 88,486 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 78,633 मुकदमे दर्ज किए गए। इसके अलावा 15,04,977 शोहदों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी गयी, जबकि 6,79,534 अवैध अतिक्रमण को हटाए गए। डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते छह माह में जोन और कमिश्नरेट में पैदल गस्ती अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सबसे ज्यादा लखनऊ जोन ने कार्रवाई की। वहीं गोरखपुर दूसरे, वाराणसी तीसरे, बरेली चौथे और कानपुर जोन पांचवे स्थान पर रहे। इसी तरह कमिश्नरेट में भी लखनऊ आगे रहा। वाराणसी दूसरे, कानपुर तीसरे, आगरा चौथे और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पांचवे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed